ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
पंजाब

Navjot Sidhu का U-Turn! 500 करोड़ में CM Post वाले बयान पर दी सफाई

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर ‘500 करोड़ रुपए के सूटकेस’ वाले बयान पर सियासी हंगामा मचने के बाद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने यू-टर्न ले लिया है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके सीधे-सादे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा।

PunjabKesari

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि उन्हें बहुत हैरानी हुई कि उनके सीधे-सादे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि जब उनसे पूछा गया कि क्या नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा बन सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री के पद के बदले देने के लिए कोई पैसा नहीं है। उनका कहना था कि उनके बयान को पहले ध्यान से सुना जाना चाहिए।

बता दें कि चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति में तभी सक्रिय होंगे, जब कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कोई भी पार्टी उन्हें पंजाब सुधारने की ताकत दे तो वे पंजाब को गोल्डन स्टेट बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे परिणाम दे सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उनसे पैसे की मांग की है, तो उन्होंने कहा कि हमारे से किसी ने मांग तो नहीं की, लेकिन मुख्यमंत्री वही बनता है जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है।

Related Articles

Back to top button