ब्रेकिंग
Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क...
दिल्ली/NCR

स्वास्थ्य और अध्यात्म का संगम! जनमंगल सम्मेलन में जुटीं स्वामी रामदेव, ओम बिड़ला समेत कई हस्तियां, उपवास के महत्व पर की चर्चा

भारत मंडपम दिल्ली में आगामी 12 और 13 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन होने जा रहा है. इस सम्मेलन में “हर मास-एक उपवास” महाभियान के शुभारंभ पर गणमान्य हस्तियां एकजुट हो रही हैं. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी जुटेंगी.

इन दिग्गज हस्तियों के अलावा योगगुरु स्वामी रामदेव , जैन संत अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज, दिल्ली के केबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह. कपिल मिश्रा, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, इंडिया टीवी चेयरमैन रजत शर्मा, जाने माने लीवर विशेषज्ञ डॉ. एस.के. सरीन, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी. सिंह और पतंजलि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय भी संबोधन देंगे.

धीरेन्द्र शास्त्री भी करेंगे संबोधित

वहीं इस सम्मेलन में बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री डिजिटली संबोधित करेंगे. वहीं आचार्य बालकृष्ण महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज और महंत बालकनाथ योगी महाराज पावन सानिध्य प्रदान करेंगे.

“हरिद्वार से हर द्वार” तक अभियान

गौरतलब है कि संसार के जनमंगल के लिए योग ऋषि स्वामी रामदेव के अखंड-प्रचंड पुरुषार्थ से योग पूरी दुनिया में “हरिद्वार से हर द्वार” तक पहुंचा और मानवता को वरदान मिला. ठीक उसी प्रकार आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने अतुलनीय 557 दिवस तक निरंतर उपवास करके (और अब तक 3500 से अधिक उपवास करके) “उपवास साधना शिरोमणी” की प्रतिष्ठा प्राप्त की है.

अब दोनों युग-पुरुषों ने जनमंगल के लिए “हर मास -एक उपवास” का महाभियान आरंभ करने का निर्णय लिया है ताकि समस्त सिद्धिदायक “उपवास” महामंत्र से मानवता का कल्याण हो.

Related Articles

Back to top button