ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

पुष्पा के बाद अगला धमाका! अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 2026 में मचाएगी धमाल, 6000KM दूर बन रहा है ग्रैंड सेट, देखें फिल्म का नाम और डायरेक्टर।

बेशक इस दिसंबर सिर्फ ‘धुरंधर’ ने माहौल धुआं- धुआं कर रखा हो. पर इसी महीने पिछले साल पुष्पा’राज’ ने भौकाल काटा हुआ था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही थी और हर तरफ श्रीवल्ली-पुष्पा की कहानी चर्चा में थी. फिल्म ने दुनियाभर से 1800 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे. जबकि बजट सिर्फ 500 करोड़ रुपये था. वहीं, ‘पुष्पा 2’ के बाद पार्ट 3 भी लाया जाएगा. लेकिन इसमें अभी वक्त लगने वाला है, क्योंकि वो फिलहाल एटली की फिल्म का काम निपटा रहे हैं. इसी बीच अगले साल यानी 2026 जनवरी में फिर अल्लू अर्जुन आ रहे हैं. 6000 KM दूर क्या होने वाला है?

अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं. जो बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही हैं. इसी बीच उनके मैनेजर ने कंफर्म किया कि एक्टर जल्द ही जापान जाएंगे. उनकी ‘पुष्पा 2’ का भी जापान से कनेक्शन था, जब ‘पुष्पा’ की जापान के एक पोर्ट पर कंटेनर से एंट्री होती है. अब वो उस देश में जाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि ‘पुष्पा 2’ एक बड़ी तैयारी के साथ वापसी कर रही है. जानिए फिल्म को लेकर क्या कुछ अपडेट मिल गया है.

अल्लू अर्जुन की फिल्म कब आ रही?

हाल ही में पता लगा कि ‘पुष्पा 2’ की जापान रिलीज से पहले प्रमोशन में अल्लू अर्जुन भी हिस्सा लेंगे. हफ्तेभर पहले पता चला था कि ‘पुष्पा 2 – द रूल’ 16 जनवरी, 2026 में जापान में रिलीज होगी. जिसका टाइटल होगा- ‘पुष्पा कुनरिन’. गीक पिक्चर्स ने अनाउंस किया था कि वो शोचिकु के साथ मिलकर इस फिल्म को एशियाई देश में रिलीज करेगी. जिसका एक शानदार पोस्टर भी जारी किया गया था. उसमें अल्लू अर्जुन स्टाइलिश अवतार में पूरे स्वैग के साथ नजर आ रहे थे. उसी दिन जापानी-वर्जन का ट्रेलर भी यूट्यूब पर आ गया था.

अब मैनेजर ने क्या कंफर्म कर दिया?

हाल ही में ट्विटर पर एक फैन ने पूछा- क्या सुपरस्टार रिलीज से पहले प्रमोशनल इवेंट के लिए जापान जाएंगे. वो अभी हैदराबाद में फिल्म का शूट कर रहे हैं न? जिसपर उनके मैनेजर Sarath Chandra Naidu ने लिखा- हां जाएंगे वो. दरअसल ‘पुष्पा 2 – द रूल’ का 200 मिनट का वर्जन भारत और दुनिया भर में हुआ था. पर उसके बाद 20 मिनट का एक्सटेंडेड वर्जन भी रिलीज हुआ था. यह 222 मिनट का एक्सटेंडेड वर्जन ही जापान में रिलीज किया जाने वाला है.

Related Articles

Back to top button