सरपचों को PM मोदी का संदेश, कहा- कोरोना से निपटने के लिए आत्मनिर्भर होना पड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की ग्राम पंचायतों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना ने नई मुसीबत पैदा कर दी है, जो हमने सोचा नहीं वो भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि गांव अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनें।
पीएम ने कहा कि कोविड-19 ने हमें आत्म-निर्भर बनने का सबसे बड़ा सबक सिखाया है। दरअसल पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल को हर वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। विज्ञप्ति में कहा गया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है जिससे ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसे लागू करने के लिये एकल स्थान मिल जायेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की भी शुरुआत करेंगे ।
केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में ग्राम पंचायतों ने अहम भूमिका निभाई है जिसमें गरीबों और प्रवासी मजदूरों तक अनाज की आपूर्ति में अहम भूमिका रही हैै।





