ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
झारखण्ड

धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर

धनबाद: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर में चिंतामणि निवास में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि छह लोग बुरी तरह झुलस गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय चिंता देवी और 18 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है.

हीटर चालू करने के एक घंटे बाद लगी आग

बताया जाता है कि प्रशांत कुमार उर्फ गोलू 15 दिन पहले पटना से अपनी नानी चिंतामणि देवी के घर आया था. घटना के समय घर में कुल 15 लोग मौजूद थे. पहले तल्ले पर 8 लोग, दूसरे तल्ले पर 3 लोग और तीसरे तल्ले पर 4 लोग सो रहे थे. वहीं, चिंतामणि देवी के बड़े बेटे कुंदन प्रसाद और बहू ज्योति बच्चों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सोई हुई थी. जिसमें चिंतामणि देवी और उसका नाती गोलू भी सोया हुआ था. चिंतामणि देवी रात करीब 12 बजे हीटर चालू करके अपने कमरे में सो रही थीं.

इस दौरान करीब 1 बजे लोगों को आग लगने का पता चला. परिजन और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग भयावह होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हादसे में कुंदन का भांजा गोलू प्रसाद और उसकी नानी चिंता देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से कुंदन प्रसाद और बहू ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

अग्निशमन अधिकारी ने बताया- कैसे लगी आग

इधर, सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्निशमन विभाग के प्रभारी दीपक उरांव ने बताया कि घर संकरी गली में होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घर के मेन गेट पर भी ताला लगा था, नहीं तो सभी की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने कहा कि घर में रूम हीटर लगा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से ही लगा है.

Related Articles

Back to top button