ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
उत्तरप्रदेश

बीजेपी महिला नेता का पुलिस पर ‘पावर अटैक’! प्रखर त्रिपाठी मौत मामले में सिपाही को दिखाई ‘औकात’, खाकी पर लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुर के नवाबगंज इलाके में सोमवार रात 9वीं मंजिल से कूदकर 12 वर्षीय प्रखर त्रिपाठी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक की मामी और भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं. पोस्टमॉर्टम के दौरान थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार को हड़काते हुए अनीता ने कहा कि पुलिस ने मृतक के पिता सुधांशु त्रिवेदी और अन्य ससुरालीजनों के साथ सेटिंग की है, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है.

घटना सोमवार रात हुई, जब प्रखर त्रिपाठी ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की मां बोस्की त्रिपाठी ने पति सुधांशु पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि घर में पांच लोग मौजूद थे, फिर बच्चा कैसे कूद गया?

बोस्की ने रोते हुए बताया, ‘मेरे बच्चे को पति ने मार डाला है. आखिरी बार दो नवंबर को बेटे से बात हुई थी. पति नशे का आदी है और घरेलू हिंसा करता था. प्रॉपर्टी मेरे नाम करने की मांग करता था, अन्यथा मारपीट करता. बच्चे से बात तक नहीं करने देता था, मुझे स्कूल जाकर मिलना पड़ता था. बच्चा इतना डरा रहता था कि कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता.’

पोस्टमॉर्टम हाउस में अनीता त्रिपाठी ने सिपाही अमित कुमार पर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा, ‘वर्दी की कदर करते हैं, ध्यान रखना तुम… चिल्ला नहीं रहे हैं… बता रहे हैं तुमको… औकात में रहना तुम… क्या यही सिखाया है यूपी पुलिस ने? झूठ मक्कारी कर रहा है, मिला हुआ है उन लोगों से.’

अनीता के अनुसार, सोमवार रात 12:30 बजे तक वे लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पर रुके थे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया. सिपाही ने बताया कि मृतक के पिता, दादी और बाबा इधर-उधर हैं और विवाद से बचने के लिए नहीं आ रहे. मंगलवार सुबह जागेश्वर मंदिर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने फोन कर थाने बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि पिता पक्ष के लोग पहले ही साइन कर चुके हैं.

अनीता ने सवाल उठाया, ‘अगर साइन कराने थे तो दोनों पक्षों के कराने चाहिए थे. पुलिस ने बुलाने के बावजूद हमारे साइन क्यों नहीं कराए?’

इसके बाद पंचायतनामा पर मृतक की मां बोस्की और नाना डॉ. आरएन त्रिपाठी ने साइन किए, तब जाकर पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया शुरू हुई. मां का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने बताया कि मृतक की मां की ओर से पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button