ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
छत्तीसगढ़

आजाद हिंद एक्सप्रेस में आग लगने से मचा हड़कंप, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

बिलासपुर। रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात आठ बजे आग लगने की घटना सामने आई। घटना भूपदेवपुर-किरोड़ीमल नगर सेक्शन में हुई। तीसरे जनरल कोच से धुआं निकलता देख यात्री दहशत में आ गए।

आनन-फानन में यात्रियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

आग की सूचना टीटीई द्वारा दी गई

पोल संख्या 599/21 के पास हुई इस घटना की सूचना सबसे पहले ट्रेन में तैनात टीटीई चंचल कुमार द्वारा दी गई। कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि इंजन से तीसरे जनरल कोच में तेज धुआं उठ रहा है। उसमें आग लगी है। चेन पुलिंग करने के बाद कोच में सवार सभी यात्री नीचे उतर गए हैं। घटना के दौरान यात्रियों द्वारा एसीपी किए जाने के बाद ट्रेन को शाम 7:41 बजे नियंत्रित किया गया।

प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई

इधर घटना के बाद ट्रेन में मौजूद एसी मैकेनिक, गार्ड एवं लोको पायलट ने अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में कोच के भीतर कागज में आग लगी पाई गई। किसी प्रकार का विद्युत शार्ट सर्किट नहीं पाया गया। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ट्रेन को रात 8:23 बजे मौके से रवाना किया गया।

बीड़ी या सिगरेट से आग लगने की आशंका

जांच के दौरान आशंका जताई गई है कि किसी यात्री द्वारा बीड़ी या सिगरेट जलता फेंकने से कागज में आग लगी होगी, जिससे धुआं फैल गया। इस दौरान पूछताछ की गई। लेकिन, कार्रवाई के डर से कोई भी सामने नहीं आया।

रायगढ़ स्टेशन पर कोच की जांच

घटना स्थल से ट्रेन के रवाना होने के बाद ट्रेन जब रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां एसएसई एवं विद्युत स्टॉफ द्वारा कोच की संयुक्त जांच की गई। जांच में किसी प्रकार खतरे की स्थिति नहीं पाई गई। सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ट्रेन को रात नौ बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button