ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
झारखण्ड

रिवाल्वर के साथ अपराधी लगा पुलिस के हाथ, फायरिंग की घटना में भी है संलिप्तता

पाकुड़: देसी पिस्तौल के साथ एक अपराधी को पकड़ने में पाकुड़ पुलिस को सफलता मिली है. धराये अपराधी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ये जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने पत्रकार सम्मेलन कर दी.

महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बीते 5 दिसंबर को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चिलगो गांव के रमेश मुर्मू पर टार्गेट कर एक व्यक्ति ने दो गोली चलायी पर मिस फायर हो गया और व्यक्ति घटनास्थल से फरार हो गया. रमेश मुर्मू ने मामले को लेकर थाना में लिखित शिकायत की.

पुलिस को मिली शिकायत पर थाना में कांड संख्या 73/25 व बीएनएस की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अंकित होने के बाद पुलिस अनुसंधान शुरू की. अनुसंधान के क्रम में जामकनाली गांव से सुनील मुर्मू नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो घटना को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. सुनील की निशानदेही पर एक देसी रिवाल्वर भी बरामद किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि सुनील मुर्मू के खिलाफ वर्ष 2024 में भी अमड़ापाड़ा थाना में अपराधिक मामला दर्ज किया गया था. धराये अपराधी सुनील मुर्मू को पुलिस ने मंडल कारा भेज दिया. इस छापेमारी दल में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन शर्मा के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार, चन्दन कुमार सिंह, बुदीलाल मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश गोप, सूरजमल पासवान दलबल सहित शामिल रहे.

बता दें कि शिकायतकर्ता रमेश मुर्मू ने गोली चलाने के इस घटना को लेकर पूर्व में जमीन विवाद बताया था. उसके विरोधी पक्ष द्वारा इस कांड को अंजाम दिलाने का संदेह जताया था.

Related Articles

Back to top button