ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
देश

CM योगी ने सभी DM को बताए तीन सूत्र- शारीरिक दूरी, कांटैक्ट हिस्ट्री व मेडिकल स्टाफ के बचाव पर दें जोर

लखनऊ। Fight Against Corona Virus : कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को तीन सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शारीरिक दूरी का सख्ती से अनुपालन कराएं। बाहर से जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर आए हैं, उनके संपर्कों (कांटैक्ट हिस्ट्री) का गंभीरता से पता लगाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्साकर्मियों में किसी तरह से संक्रमण न फैले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के ये तीन मुख्य कारण हैं। यदि हम यह तीनों चीजें कर ले गए तो कोरोना पर नियंत्रण पा लेंगे। अगर किसी भी जिले में एक भी केस होगा तो हमारे लिए वहां लॉकडाउन खोलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने क्वारंटाइन से भागने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश के 75 जिलों के बीच अच्छे प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी हर जिले में टीम गठित कर उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करें। यह भी कहा कि 75 जिलों के बीच संकट के इस समय में अच्छे प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन होना चाहिए। कोटे की दुकानों पर घटतौली रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। शारीरिक दूरी रखते हुए आइटी सेवाएं और बालू, मौरंग व गिट्टी आदि के काम को आगे बढ़ाया जा सकता है। डीएम अनावश्यक पास कतई न दें।

अन्य राज्यों से लाये जाने वाले श्रमिकों के लिए करें इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले दो महीने के अंदर प्रदेश में पांच से 10 लाख श्रमिकों के लौटने की संभावना है। अन्य राज्यों में मौजूद उप्र के प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने से पहले इन्हें ठहराने के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने शनिवार से हरियाणा से आने वाले मजदूरों को 14 दिन के क्वारंटाइन में रखने के निर्देश देते हुए कहा कि 14 दिन बाद जब इन्हें घर भेजा जाए तो उन्हें खाद्यान्न का पैकेट भी भेजा जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिलों में मौजूद दूसरे राज्यों के श्रमिकों की सूची अपर मुख्य सचिव गृह को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रमजान में इकट्ठी न हो भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त हिदायत दी कि रमजान में कहीं भी कोई भीड़ इकट्ठी न हो। डीएम किसी भी प्रकार की नई व्यवस्था देने का प्रयास न करें। किसी भी जिले में 30 जून तक कोई सार्वजनिक सभा नहीं होनी चाहिए। मंडियों को खुले मैदान में शिफ्ट किया जाए, ताकि वहां शारीरिक दूरी का पालन हो सके। लोगों से अपील करें कि अफवाहों को न फैलने दें।

सीएम योगी ने ये भी दिए निर्देश

  • सीमावर्ती जिलों में न हो कोई घुसपैठ।
  • हर जिले में शिक्षा विभाग की टीम गठित करें और कोटा से वापस आए छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जानें।

Related Articles

Back to top button