ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
झारखण्ड

झारखंड में ‘फिल्मी’ डकैती! ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, हथियार के बल पर करोड़ों के गहने साफ; ज्वेलरी शॉप में मचा हड़कंप

झारखंड में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती और रेप जैसे मामले बेहद आम हो गए हैं. ऐसे ही एक मामला रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी की दुकान में करोड़ों रुपए की डकैती डालकर पांच बदमाश फरार हो गया. बदमाशों ने पहले तो दुकान में मौजूद मालिक सहित सभी कर्मचारियों को बंदूक के दम पर धमकाया और फिर सोना-चांदी के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए.

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में स्थित विजय ज्वेलर्स नाम की दुकान पर शनिवार रात पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंच थे. अंदर घुसते ही बदमाशों ने पहले तो हथियार के दम पर दुकान में मौजूद मालिक और अन्य कर्मचारियों को धमकाया और फिर डेढ़ किलो सोना, करीब 1 क्विंटल चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए. डकैती की इस घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया

पहले तोड़े CCTV कैमरे फिर की लूट

पूरी लूट कांड की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रूपया बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, विजय ज्वेलर्स पर बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने सारे कैमरे तोड़ दिए थे. जिससे उनकी कारतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो गए. इसके बाद उन्होंने महज 10 मिनट में पूरी दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली. लूट के बाद सभी आरोपी वहां से पैदल ही फरार हो गए.

पैदल ही फरार हुए बदमाश

आरोपियों ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर अपनी गाड़ी लगाई गई थी, जिसमें बैठकर वह आसानी से चले गए. इतनी बड़ी लूटपाट की जानकारी होते ही भुरकुंडा थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. करोड़ों की लूट से इलाके में भी हड़कंप गया. ज्वेलरी शाॅप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की पहचान करने की कोशिश कर रही है. नाकाबंदी कर गिरफ्तारी की कोशिश भी की जा रही है. पूरे जिले की पुलिस इन दिनों हाई अलर्ट पर है. सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सारा माल बरामद लेगी

Related Articles

Back to top button