ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
खेल

युजवेंद्र चहल ने दोस्त कुलदीप के बारे में किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों करते हैं उनसे नफरत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में कुलचा यानी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की दोस्ती काफी मशहूर है। मैदान के बाहर तो इनके चर्चे हैं हीं, साथ ही साथ वे मैदान के अंदर जो एक-साथ मिलकर गेंदबाजी करते हैं उससे विरोधी खेमों में हलचल मच जाती है। हालांकि, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव की एक बात पसंद नहीं आती, जिसके कारण वे उनसे नफरत करते हैं।

युजवेंद्र चहल ने क्रिकबज के शो में बात करते हुए कहा है, “2012 में, जब हम दोनों मुंबई इंडियंस की टीम में चुने गए थे, तभी से एक दूसरे को जानते हैं। आम तौर पर हम बेंच पर होते थे. लेकिन इसकी वजह से ही हम एक-दूसरे के करीब आए। हम एक दूसरे के साथ मस्ती करते थे, एक दूसरे को जानने की कोशिश करते थे। इसलिए, जब हमने भारत के लिए खेलना शुरु किया तब हमारे बीच कोई फेक बॉन्ड (झूठी दोस्ती) नहीं था, जिसे हम निभाने की कोशिश कर रहे थे। हम सात-आठ सालों से अच्छे दोस्त थे।”

लेगी यूजी चहल का कहना है कि उनका ब्रोमांस मैदान के बाहर और भीतर, दोनों ही जगहों पर काम आता है। चहल कहते हैं, “जब हम साथ में गेंदबाज़ी कर रहे होते हैं तब अक्सर हम गेम के पहले (और कभी-कभी गेम के दौरान) रणनीति बना लेते हैं। हम यह पता लगाते हैं कि हम में से कौन अधिक आक्रामक होगा, हम एक दूसरे को कैसे कॉम्प्लिमेंट करेंगे और हम बल्लेबाजों को कैसे आउट करेंगे।”

शायद यही वो बात है जो ‘कुलचा’ को सबसे दिलचस्प जोड़ी बनाती है। यहां यह बताने की जरूरत नहीं कि गेंदबाज़ों की यह जोड़ी भी कितनी सफल है। चहल अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, “मैं कहना चाहूंगा कि हमारी रणनीति 90 फीसदी बार सफल रही है। जब हम साथ होते हैं तो इतना अच्छा काम करते हैं।” हालांकि, कुलदीप यादव के बारे में चहल को एक बात बिल्कुल पसंद नहीं है। चहल ने बताया, “वो अक्सर फोन पर होता है जो वाकई परेशान करता है। सच कहूं तो आपको उससे पूछना चाहिए कि आखिर वो इतनी ज्यादा बातें करता किससे है।”

Related Articles

Back to top button