ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
पंजाब

पंजाब में आज होगी बारिश, मौसम को लेकर अभी-अभी आई नई जानकारी

पंजाब में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। कोहरे के कारण सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर को राज्य में ‘कोल्ड डे’ यानी अत्यधिक ठंडा दिन दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 23 से 27 दिसंबर के बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही 22 दिसंबर (आज) राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करें।

पंजाब का तापमान
पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.1 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरदासपुर 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

Related Articles

Back to top button