ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
उत्तरप्रदेश

टूटा भरोसा, थम गई सांसें! बाहर वाली के चक्कर में पति ने उजाड़ा अपना ही घर; समझाने के सारे प्रयास हुए विफल, प्रधान पत्नी ने दी जान

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अपने ही पति के लव अफेयर से अंदर ही अंदर घुट रही ग्राम प्रधान पत्नी राहिला परवीन ने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा और फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. राहिला ने कई बार अपने पति को उसके कथित प्रेम संबंध खत्म करने के लिए समझाया था. कई बार उसने मनाने की कोशिश की थी, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

पति के इस व्यवहार ने राहिला परवीन को इस कदर मानसिक रूप से तोड़ दिया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया. पीड़ित महिला वर्तमान में अपने ही गांव की ग्राम प्रधान थी.

कोशिशें रहीं नाकाम

मामला बिजनौर जिले के थाना स्योहारा क्षेत्र का है. पीड़िता लंबे समय से आशिक मिजाज पति इशरत अली के रवैये से परेशान थी. बताया गया कि पति के लव अफेयर की वजह से घर का माहौल लंबे समय से लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था. पत्नी ने कई बार पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया. आखिर में मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने अपनी जान दे दी.

इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. न्यायालय के आदेश के बाद 27 नवंबर को वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा दर्ज किया गया. तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त मेवा नवादा निवासी इशरत अली ने अन्य नामजद लोगों के साथ मिलकर पीड़िता को प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया.

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल का निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अन्य नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता प्रमाणित नहीं पाई गई, जबकि पति की भूमिका संदिग्ध और गंभीर सामने आई.

इसके बाद मुकदमे में आवश्यक धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 108 बीएनएस को जोड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, 21 दिसंबर को मुकदमा अपराध संख्या (Case Crime Number) 448/25, धारा 25 और 108 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त इशरत अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button