ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
छत्तीसगढ़

भाजपा नेता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

कोरबा: कटघोरा क्षेत्र के कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता और जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अक्षय गर्ग की मौत हो गई है.

तीन हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में अपनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य की साइट पर मौजूद थे. इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू और टांगी जैसे हथियार का उपयोग करने की संभावना है. पूरे शरीर पर हमला किया गया है, जिससे वह लहुलुहान हो गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इस हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दिनदहाड़े हुई हत्या से कटघोरा में दहशत

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है. परिजनों में आक्रोश है. घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button