ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

थियेटर्स में रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब, इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर!

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में करीब एक महीने से लॉकडाउन है और इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सिनेमाघर बंद रहेंगे, ऐसे में कई फिल्मों के रिलीज का इंतजार और भी बढ़ सकता है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ा गया है। ऐसे में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ही फिल्मों के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म बनकर उभरकर आ रहा है

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

हाल ही में इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर सकते हैं।

जागरण समूह के अंग्रेजी अखबार मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी बॉम्ब के मेकर्स फिल्म को डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज कर सकते हैं। मिड डे ने सूत्रों के हवाले से छापा है, ‘अक्षय कुमार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इस मामले में विचार कर रहे हैं। अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है, जिसमें एडिटिंग, बैकग्राउंट म्यूजिक, मिक्सिंग आदि शामिल है। अभी टीम घर से काम कर रही है, हालांकि इससे काम में वक्त ज्यादा लग रहा है। बताया जा हा है कि फिल्म जून तक तैयार हो सकती है। अभी लॉकडाउन 3 मई तक है और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए अभी सिनेमाघर बंद है, ऐसे में टीम इसे सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकती है।’

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पहले फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अभी फिल्म का सिनेमाघर में रिलीज होना काफी मुश्किल है। हालांकि, अभी फिल्म रिलीज पर मेकर्स की ओर से आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button