ब्रेकिंग
भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज...
छत्तीसगढ़

बालोद में पल्स पोलियो अभियान का मजाक, जनपद सदस्य पी रहे पोलियो ड्रॉप्स

बालोद: पूरे देश में दो बूंद जिंदगी की पोलियो अभियान वृहद स्तर पर चल रहा है. आज इस अभियान का आखिरी दिन है. छत्तीसगढ़ में भी पल्स पोलियो अभियान तेजी से चल रहा है. इसी दौरान बालोद जिले से एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में 5 साल तक के बच्चे नहीं बल्कि एक व्यस्क महिला पोलियो ड्रॉप्स पीती नजर आ रही है.

कहां की है ये तस्वीर

इस तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम दुबचेरा के आंगनबाड़ी केंद्र की है. जहां मितानिन के हाथों जनपद सदस्य पोलियो ड्रॉप्स पी रही है. पोलियो पीने वाली जनपद सदस्य का नाम तारा यादव है.जो जनपद पंचायत गुरूर में सभापति के पद पर हैं. अब यह तस्वीर काफी चर्चा में आ चुकी है. सवाल उठ रहे हैं कि जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि कैसे इस तरह की गैरजिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं.

CMHO ने लिया संज्ञान

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि उन्हें भी इस पूरे विषय में कोई जानकारी नहीं है. सीएमएचओ ने हंसते हुए कहा कि आप मुझे तस्वीर भेजिए. तस्वीर देखने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले को संज्ञान लेने की बात कही और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए.

पल्स पोलियो अभियान

छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर से शुरू हुआ. 21 दिसंबर को प्रदेशभर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोलियो की खुराक पिलाई गई. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पोलियो बूथ बनाए गए. 22 और 23 दिसबंर को कार्यकर्ता घर घर जाकर 5 साल के छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिला रहे हैं. आज इस अभियान का अंतिम दिन है.

Related Articles

Back to top button