ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
लाइफ स्टाइल

पॉल्यूशन से बचाव का आसान तरीका, डायटीशियन की सलाह अपनाएं

दिल्ली-एनसीआर का पॉल्यूशन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले कुछ समय से AQI 400 के पार है. ऐसे में पॉल्युशन की मार हर कोई झेल रहा है. इस जहरीली हवा में सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है, जिससे न सिर्फ लंग्स बल्कि पूरी सेहत ही बिगड़ रही है. इससे आंखों में जलन, गले में खराश, बार-बार खांसी, थकान और इम्युनिटी का कमजोर होना अब आम समस्याएं बन चुकी हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब पॉल्यूशन से पूरी तरह बचना मुश्किल हो, तो सेहत को मजबूत कैसे रखा जाए?

डायटीशियन और हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस समस्या का हल सिर्फ मास्क या एयर प्यूरीफायर तक सीमित नहीं है, बल्कि सही खानपान और रोजमर्रा की हेल्दी आदतें भी बड़ी भूमिका निभाती हैं. शरीर को अंदर से मजबूत रखने के लिए ऐसी चीजें लेना जरूरी है, जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करें और फेफड़ों व इम्युनिटी सिस्टम को सपोर्ट करें. इसके लिए चलिए एक्सपर्ट से ही जानते हैं कि क्या खाएं और पिएं.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

सीनियर डायटीशियन गीतिका चोपड़ा बताती हैं कि, पॉल्युशन की वजह से हमारे लंग्स जल रहे हैं. दिमाग को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है. PM 2.5 लंग्स के टीश्यू को डैमेज कर रहा है. ऐसे में बाहर जाकर योगा करना या जॉगिंग करना भी खतरे से खाली नहीं है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीज एड करें, जो पॉल्यूशन के डैमेज को कम कर सके. इसके लिए सबसे जरूरी है एंटी-पॉल्यूशन काढ़ा. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

एंटी-पॉल्यूशन काढ़ा कैसे बनाएं?

साम्रगी

तुलसी के पत्ते- 5-6 गिलोय पाउडर- 1/2 चम्मच मुलेठी- 1/2 इंच स्टीक अदरक- 1/2 इंच हल्दी- चुटकीभर काली मिर्च – चुटकी भर गर्म पानी – 1.5 कप

काढ़ा बनाने का तरीका

अदरक, मुलेठी, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, गिलोय और हल्दी इन सभी को डेढ़ कप पानी में उबाल लें. 7 से 8 मिनट के बाद पानी 1 कप रह जाएगा. अब गैस बंद करें और पानी को छन्नी से छान लें. इसे गरम-गर्म ही पिएं. इस काढ़े को आप शाम या फिर रात को पी सकते हैं.

एंटी-पॉल्युशन काढ़ा के जबरदस्त फायदे

डायटीशियन के मुताबिक, इस काढ़े में वो साऱी चीजें डाली गई हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होती है. जैसें तुलसी के पत्ते लंग प्रोटक्शन का काम करते हैं और एंटी -वायरल से बचाते हैं. इसके अलावा गिलोय ब्लड प्योरिफिकेशन और टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है. वहीं, मुलेठी गले की खराश और लंग्स इरिटेशन को कम करने में हेल्पफुल है. इस काढ़ा को पीने से फेंफड़ो साफ होते हैं, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफ्लामेशन भी कम होती है. साथ ही स्किन को भी चमकदार बनती है.

Related Articles

Back to top button