ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
पंजाब

3 करोड़ लोगों को नए साल की सौगात, CM Mann ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को दी हरी झंडी!

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब के करीब तीन करोड़ लोगों के लिए नए साल की बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को जनवरी से मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू करने की हरी झंडी दे दी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

आज यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लोगों को बिना एक भी पैसा खर्च किए बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहां हर परिवार को 10 लाख तक के कैशलेस इलाज का अधिकार मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह योजना पंजाब सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य आश्वासन पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी पात्र निवासियों को वित्तीय सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक सुनिश्चित पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत प्रमुख बीमारियों, गंभीर इलाज, सर्जरी और जीवन रक्षक उपचार को पंजाब और चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कवर किया जाएगा ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को समान रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Related Articles

Back to top button