ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
पंजाब

Ludhiana में कमिश्नरेट पुलिस का सख्त Action, 2025 की रिपोर्ट की जारी

लुधियाना: शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और नशा तस्करी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने वर्ष 2025 के दौरान लगातार सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 1,177 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1,530 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस अवधि के दौरान पुलिस ने 25 किलो 312 ग्राम अफीम, 535 किलो 800 ग्राम चूरापोस्त, 3 किलो 98 ग्राम चरस, 58 किलो 870 ग्राम गांजा, 23 ग्राम कोकीन, 32 किलो 639 ग्राम हेरोइन, 64 ग्राम आइस (ICE), 1 किलो 263 ग्राम नशीला पाउडर, 27 किलो 100 ग्राम पोस्त के पौधे, 32,272 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5 इंजेक्शन बरामद किए। एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर 92.7 प्रतिशत रही। उन्होंने आगे बताया कि आबकारी एक्ट के तहत 274 मामले दर्ज कर 319 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 203 लीटर 750 मिली अवैध शराब, 6,723 लीटर 510 मिली लाइसेंसी शराब, 11,041 लीटर 950 मिली अंग्रेजी शराब, 85 लीटर 580 मिली बीयर और 50 लीटर लाहन बरामद की गई।

वहीं आर्म्स एक्ट/एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत 32 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 93 पिस्टल/रिवॉल्वर, 3 बंदूकें/राइफलें, 311 कारतूस, 28 मैगजीन और 3 ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस अवधि में 381 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा यूआई मामलों में 3,824 लंबित गिरफ्तारियां की गईं, जिससे 5,865 यूआई मामलों का निपटारा संभव हो सका। ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2025 में कुल 2,91,693 ट्रैफिक चालान जारी किए गए। अंत में पुलिस कमिश्नर लुधियाना ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button