ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
पंजाब

पंजाब में बड़ी घटना! शख्स ने पत्नी व दो बच्चों को नहर में धकेला, खुद भी लगाई छलांग

अबोहर कंधवाला रोड पर आज एक परिवार व उनके बच्चे संदिग्ध हालत में नहर में गिर गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला, लेकिन दुखद बात यह रही कि एक तीन माह का बच्चा नहर में बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है। महिला ने अपने ही पति पर उसे व उसके दो बच्चों को नहर में धक्का देकर जान से मारने के कथित आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और बच्चे व महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार गांव रुकनपुरा खुईखेड़ा निवासी बलविंदर सिंह की पत्नी वीना रानी ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है और आज वह उसे यह कहकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर लाया कि उन्होंने शहर में किसी से पैसे लेकर आने हैं।

जिस पर वह अपने दो साल के बच्चे गुरदीप व एक तीन महीने के बच्चे खुशदीप के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। जब वे शहर आ रहे थे तो उसके पति ने नहर किनारे मोटरसाइकिल रोका और उसे व उसके बच्चों को नहर में धक्का दे दिया और इसके बाद खुद भी नहर में छलांग लगा दी। उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में उसे भी कुछ नही पता।

इसी दौरान शहर से गांव जा रहे कीकरखेड़ा व कंधवाला अमरकोट निवासी संजय कुमार ने परिवार को डूबते देख तुरंत नहर में छलांग लगाकर बलविंदर उसकी पत्नी व दो साल के बच्चे को बाहर निकाला, जबकि तीन महीने का बच्चा नहर में बह गया। उन्होंने इसकी सूचना 112 पुलिस हैल्पलाईन को दी।

सूचना मिलने पर 112 की टीम और थाना नंबर 2 के सहायक सबइंस्पैक्टर गुरचरण सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर आए और परिवार के बयान कलमबद्ध करते हुए परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल उपचार के लिए भेजा। इस बारे में मौके पर ही बलविंदर सिंह से पूछे जाने पर उसने कहा कि वह तो नहर किनारे अपनी पत्नी व बच्चों को नजर से बचाने के लिए लड्डू वार रहा था कि अचानक वे नहर में गिर गए जिन्हें बचाने के लिए वह नहर में कूदा।

Related Articles

Back to top button