ब्रेकिंग
Gomti River Flooding: लखनऊ के कई इलाके जलमग्न, कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा प... Deoria Tennis Players Death: झपकी आने से तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रक में घुसी, सुल्तानपुर में हुआ भीषण स... Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ...
देश

कोरोना की मार से बचने के लिए सही सूचना की जरूरत :प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरा ध्यान सही सूचना और उचित उपचार पर केन्द्रित होना चाहिए। पार्टी महासचिव का यह बयान आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र के संदर्भ में है। जैन ने आदित्यनाथ से ‘‘आगरा को बचाने ’’ की गुहार लगाई है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया कि आगरा शहर में स्थिति बेहद खराब है और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। आगरा के महापौर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं किए गए तो स्थिति हाथ से निकल सकती है। उन्होंने कहा कि कल मैंने भी यही मुद्दा उठाया था। पारदर्शिता बेहद जरूरी है। जांच पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कोरोना वायरस को रोकना है तो पूरा ध्यान सही सूचना और उचित उपचार पर केन्द्रित होना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को आगरा के महापौर की बातों को सही तरीके से लेना चाहिए और लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाने की तत्काल कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को 177 नए मामले सामने आए हैं,जिससे संक्रमण के मामले बढ़ कर 1,793 पर पहुंच गए हैं। शनिवार को मुरादाबाद और आगरा में एक -एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button