ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

“इंदौर में ईवी क्रांति!”: अब घंटों का इंतज़ार खत्म, मात्र 45 मिनट में फुल चार्ज होगी आपकी इलेक्ट्रिक कार

इंदौर। देश में लगातार आठ बार स्वच्छता में नंबर वन रहने के बाद इंदौर अब ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदूषण कम करने के प्रयासों के तहत शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में विजय नगर क्षेत्र में 200 केवीए सार्वजनिक फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर लगे सुपर चार्जर से इलेक्ट्रिक कारें 45 मिनट से एक घंटे के भीतर चार्ज हो सकेंगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और लंबी दूरी की यात्रा भी आसान बनेगी।

पेट्रोल पंप की तर्ज पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसिस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के सीईओ अर्थ जैन के अनुसार, इंदौर में अब पेट्रोल पंप की तरह पब्लिक चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर दोपहिया, कार, तीन पहिया, बस सहित सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही कुछ स्टेशनों पर बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

शहर में ईवी और चार्जिंग स्टेशन की स्थिति

शहर में वर्तमान में 41 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं

47 नए चार्जिंग स्टेशन पीपीपी (सार्वजनिक–निजी भागीदारी) माडल पर तैयार किए जा रहे हैं

लोक परिवहन में 120 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या

कुल ईवी वाहन : 68,649

दोपहिया : 44,947

कार : 4,220

ई-रिक्शा (पैसेंजर व कार्गो): 14,639

थ्री व्हीलर : 4,345

ई-बस : 186

डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन क्या है

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड और रोडग्रिड-विनफास्ट इंडिया द्वारा शुरू किया गया यह डीसी फास्ट चार्जिंग सिस्टम इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने का सबसे तेज तरीका है। इसमें वाहन के आंतरिक एसी-टू-डीसी कनवर्टर को बायपास कर बैटरी को सीधे डायरेक्ट करंट (डीसी) सप्लाई दी जाती है। यह तकनीक लंबी यात्राओं और बड़े वाहनों के लिए अधिक उपयोगी मानी जाती है, हालांकि यह सामान्य चार्जिंग की तुलना में महंगी होती है और बैटरी पर अधिक दबाव डालती है।

चार्जर क्षमता और चार्जिंग समय

120 केवी सुपर चार्जर

ई-बस और कार 45 मिनट से 1 घंटे में चार्ज

शुल्क : 20 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

60 केवी चार्जर

कार 45 मिनट से 1 घंटे में चार्ज

शुल्क : 18–20 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

22 केवी चार्जर

2 से 3 घंटे में चार्ज

शुल्क : 15 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

7.4 केवी चार्जर

करीब 6 घंटे में चार्ज

शुल्क : 15 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

चार्जिंग स्टेशन पर न करें ये 5 गलतियां

हर बार फास्ट चार्जिंग करना

गलती : छोटी दूरी या रोजमर्रा के इस्तेमाल के बावजूद बार-बार फास्ट चार्जर लगाना।

नुकसान : फास्ट चार्जिंग से बैटरी जल्दी गर्म होती है, जिससे उसकी लाइफ कम होती है।

सही तरीका : रोजमर्रा में नार्मल चार्ज, फास्ट चार्जिंग सिर्फ जरूरी होने पर

100% चार्ज करके देर तक प्लग लगे रहने देना

गलती : चार्ज पूरी होने के बाद भी गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर लगाए रखना।

नुकसान : ओवरचार्जिंग से बैटरी पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

सही तरीका : 80–90% चार्ज पर प्लग हटाएं।

गर्म बैटरी को तुरंत चार्ज करना

गलती : लंबी ड्राइव या धूप में खड़ी गाड़ी को तुरंत चार्ज पर लगा देना।

नुकसान : गर्म बैटरी को चार्ज करने से उसकी क्षमता घटती है।

सही तरीका : 10-15 मिनट बैटरी ठंडी होने दें, फिर चार्ज शुरू करें।

गलत केबल या ढीला कनेक्शन

गलती : अनअप्रूव्ड केबल या ठीक से लाक न हुआ चार्जर इस्तेमाल करना।

नुकसान : वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से सेल डैमेज हो सकता है।

सही तरीका : कंपनी-अप्रूव्ड केबल, चार्ज शुरू होने से पहले कनेक्शन जांचें।

चार्जिंग स्टेशन पर बारिश या नमी

गलती : गीले हाथों से प्लग लगाना या पानी भरे स्थान पर चार्जिंग।

नुकसान : शार्ट सर्किट और इलेक्ट्रानिक्स फेल होने का खतरा।

सही तरीका : सूखी जगह में चार्जिंग, बारिश में अतिरिक्त सावधानी।

Related Articles

Back to top button