ब्रेकिंग
भोपाल के बिलखिरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने किया ब्लैकमेल, केस दर्ज होने के बा... मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व को फंड की कमी पर हाईकोर्ट सख्त: NTCA से 10 साल का डाटा मांगा, रिक्त पदों... बेरोजगारों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर म्यूल अकाउंट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ सागर पुलिस का बड़ा एक्शन: साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2.69 करोड़... उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 60 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल; ज... मध्य प्रदेश: बसों के अभाव में प्राचार्य का तुगलकी फरमान, सांदीपनि विद्यालय में 'अल्टरनेट डे' व्यवस्थ... ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में ₹48 करोड़ की 24 हजार वर्गमीटर जमीन से हटाया अवैध ... महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों के लिए मराठी अनिवार्य: नहीं सीखने पर रद्द होगा परमिट और ब... माझी लाड़की बहिन योजना: e-KYC और जांच के बाद 92 लाख नाम कटे, 2.48 करोड़ से घटकर 1.65 करोड़ हुई लाभार... दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी; जानें अपने राज्य के मौसम का ह...
झारखण्ड

रांची के जगन्नाथ मंदिर के पास दो बाइक में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

रांची: झारखंड के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के पार्किंग स्थल में खड़ी दो बाइक को आसामाजिक तत्वों के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया. घटना शनिवार देर रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है. मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइकों से अचानक धुआं उठने लगा, देखते ही देखते आग ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया.

अज्ञात लोगों का हाथ होने की आशंका

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों बाइकें पूरी तरह जल चुकी थीं. आगलगी की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में अज्ञात लोगों के द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है. मंदिर परिसर के आस पास रहने वाले लोगों ने आगलगी की घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किया है.

जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन के ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर दो बाइक में आग लगने की वजह से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इसमें असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच जारी

वहीं, दूसरी तरफ धुर्वा थाना की पुलिस अगलगी मामले की जांच में लगी हुई है. मंदिर परिसर और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले में विशेष जानकारी दी जा सकती है.

Related Articles

Back to top button