ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मनोरंजन

सलमान खान ने फैंस के नाम लिखा ‘इमोशनल’ लेटर! बोले- “आपका प्यार ही मेरी असली दौलत है”, देखें वायरल पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी लाइफ के 6 दशक पूरे कर लिए हैं. हाल ही में अभिनेता ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था. सलमान खान के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर हुआ. यहां बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था. कई मशहूर स्टार्स सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. जबकि कई सेलेब्स ने अभिनेता को सोशल मीडिया के जरिए भी बर्थडे विश किया था

सेलेब्स के साथ-साथ सलमान खान को देश दुनिया में फैले उनके लाखों करोड़ों फैंस ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं. हजारों की संख्या में फैंस ने उनका उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इंतजार भी किया था. हालांकि सलमान फैंस का अभिवादन करने नहीं आए, जिससे फैंस का दिल टूट गया था. लेकिन, अब अभिनेता ने अपने फैंस के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है. जन्मदिन पर फैंस से मिले प्यार से सलमान गदगद नजर आए और उन्होंने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं और संदेश के लिए लोगों का आभार जताया है.

फोटो शेयर कर बोले- ‘ये मेरे लिए मायने रखता है…’

सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन के बाद सोमवार, 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में एक्टर बैठकर कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. ऊपरवाला आप सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से नवाजे.” फैंस सलमान की इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट रहे हैं. कोई उनकी तस्वीर को लाइक कर रहा है तो कोई कमेंट करके प्यार बरसा रहा है.

फैंस को दिया था ये तोहफा

चाहे सलमान ने बर्थडे पर अपने फैंस से मुलाकात न की हो, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया था. दरअसल अभिनेता ने बर्थडे पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की झलक दिखाई थी. अभिनेता ने इसका टीजर शेयर किया था. इसमें उनके फौजी अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. भारत-चीन के बीच की ये वॉर ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button