ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
पंजाब

पंजाब में कैंसर की बीमारी का बढ़ा प्रकोप, इस जिले की सामने आई Report

अमृतसर: पंजाब में कैंसर की बीमारी लगातार तेजी से फैल रही है। सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर विकास स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट में प्रतिदिन 60 से 70 नए मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इंस्टीच्यूट में पंजाब और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कर एक नई मिसाल कायम कर रहा है। इंस्टीच्यूट के प्रमुख डा. राजीव देवगन के नेतृत्व में पूरा स्टाफ मरीजों की भलाई के लिए पूरी लगन से काम कर रहा है।

जानकारी के अनुसार अमृतसर के सरकारी मैडिकल कॉलेज में 120 करोड़ रुपए की लागत से स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट का निर्माण किया गया है। 150 बिस्तरों वाले इस कैंसर इंस्टीच्यूट में जहां मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है, वहीं कैंसर से संबंधित सर्जरी भी की जा रही है। मरीजों की बीमारी से बचाव के लिए इंस्टीच्यूट में हर प्रकार के डॉक्टर टीम वर्क के साथ काम कर रहे हैं। इंस्टीच्यूट में प्रतिदिन 60 से 70 नए मरीज आ रहे हैं, जबकि हर महीने लगभग 2000 मरीज इंस्टीच्यूट में आकर सफल उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इंस्टीच्यूट से न केवल पंजाब के मरीजों को बल्कि अन्य राज्यों के कैंसर से पीड़ित मरीजों को भी लाभ मिल रहा है, लेकिन अब अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मरीजों के लिए बना वरदान
कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उनके लिए वरदान साबित हो रहा है। मरीज पहले से ही इस बीमारी से परेशान हैं। दूसरी ओर पैसों की कमी के कारण उनकी बीमारी और भी बिगड़ जाती है, ऐसे में 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उनके लिए बेहद कारगर साबित हो रहा है।

इंस्टीच्यूट में जल्द शुरू होगी मैमोग्राफी और ब्रेस्ट्स कैंसर का इलाज
इंस्टीच्यूट के प्रमुख डा. राजीव देवगन ने बताया कि जल्द ही यहां मैमोग्राफी और ब्रेस्ट कैंसर का इलाज भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीनें उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने बताया कि इंस्टीच्यूट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। विशेषज्ञ डॉक्टर कैंसर रोगी को बचाने के लिए सर्जरी करते हैं। मरीजों को सर्जरी वार्ड नंबर 1 में भर्ती किया जाता है। इसके अलावा, नवनिर्मित बिल्डिंग में भी मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जा रही है।

Related Articles

Back to top button