ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

अमित शाह का बड़ा हमला: “कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए देश में घुसाए घुसपैठिए, बीजेपी ने दी आतंक से आजादी”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के नौगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. वहीं, घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा. शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने असम के विकास पर 15 लाख करोड़ खर्च किए. 11 साल से विकास पर काम हो रहा है. कांग्रेस ने कभी असम का विकास नहीं किया.

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को देश में बसाया. घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई मोदी सरकार की प्राथमिकता है. पूर्वोत्तर की शांति के लिए मोदी सरकार ने कई अहम कदम उठाए. उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए. घुसपैठियों को बाहर किया जा रहा है. शाह ने कहा कि पूरे देश से घुसपैठियों को निकालेंगे.

कांग्रेस ने घुसपैठियों को अपना ‘वोट बैंक’ बनाया

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठियों को अपना ‘वोट बैंक’ बनाकर असम में बसाया और यहां की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने असम आंदोलन के शहीदों का कभी सम्मान नहीं किया. पूर्वोत्तर में शांति बहाली के लिए केंद्र सरकार ने कई उग्रवादी संगठनों के साथ ऐतिहासिक शांति समझौते किए हैं. इन समझौतों की 92 फीसदी शर्तों को लागू किया जा चुका है. लगभग 10,500 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा का रुख किया है.

अमित शाह ने की CM सरमा की सराहना

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में 1 लाख बीघा से अधिक भूमि को घुसपैठियों के कब्जे से मुक्त कराया गया है. अमित शाह ने वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बटाद्रवा थान के 227 करोड़ रुपये के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह स्थान पहले घुसपैठियों के कब्जे में था, जिसे अब मुक्त कराकर एक भव्य आध्यात्मिक केंद्र बनाया गया है. शाह ने कहा कि अगर भाजपा को आने वाले समय में फिर से अवसर मिलता है, तो असम ही नहीं, पूरे देश को घुसपैठ मुक्त बना दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई के प्रयासों के कारण ही असम आज भारत का हिस्सा है.

Related Articles

Back to top button