ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
छत्तीसगढ़

नहर से निकली लाश, भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर में फैली सनसनी

दुर्ग: भिलाई में लोग नए साल का स्वागत करने में जुटे हैं. इसी बीच ट्रांसपोर्ट नगर के नहर से एक लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह जब स्थानीय लोग नहर की ओर से गए तो एक शव पानी में पड़ा नजर आया. शव मिलने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई. आनन फानन में घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस थाने को दी. लाश की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला. मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस की टीम को नहर के पास शराब की खाली बोतलें मिली हैं. शक जताया जा रहा है कि मृतक की हत्या कर बदमाशों ने शव को नहर में फेंका होगा.

नहर से मिली लाश

खुर्सीपार पुलिस ने इलाके से कई और सबूत जुटाएं हैं. शव का पंचनामा करने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और समय दोनों का पता चल पाएगा. शक जताया जा रहा है कि मामला किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

डेड बॉडी के ऊपर चोट के निशान हैं या नहीं ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा. शव पानी में पड़ा था लिहाजा चोट के निशान फिलहाल नजर नहीं आए हैं. पीएम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ हो पाएगी: पद्मश्री तंवर, एएसपी, दुर्ग

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जिस जगह से लाश मिली है उस जगह के आस पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों का सुराग मिल सकता है. घटनास्थल के आस पास रहने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि वो जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगी. नए साल के आगमन से पहले नहर से लाश मिलने की घटना से लोग डरे सहमे हैं. लोगों का कहना है कि जिस इलाके से शव मिला है वो इलाका रिहायशी बस्ती से थोड़ी दूरी पर है. इस वजह से अक्सर यहां आपराधिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है.

Related Articles

Back to top button