ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

झारखंड में 5 नर्स कोरोना पॉजिटिव, आज फिर मिले 16 कोरोना मरीज, नीचे से ऊपर तक खलबली

रांची। झारखंड में रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक जामताड़ा में भी एक कोरोना मरीज मिला है। पीएमसीएच, धनबाद ने जामताड़ा में कोरोना संक्रमित एक मरीज के मिलने की पुष्टि की है। इससे पहले रांची के रिम्‍स में 15 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 4 नर्स, एक गार्ड, एक सफाईकर्मी और जिला परिषद का एक ड्राइवर शामिल है। राज्‍य में आज दिनभर में 16 मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया है। इनमें रांची सदर अस्‍पताल की नर्सें भी शामिल हैं। आज के 16 कोरोना संक्रमितों के साथ झारखंड में कुल कोराेना मरीजों की संख्‍या 84 पर पहुंच गई है। एक साथ बड़ी संख्‍या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है।

राज्‍य में र‍विवार को रिकार्ड एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 16 मामले सामने आए हैं। 1 दिन में अधिकतम  16 पॉजिटिव मामले की पुष्टि होने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य महकमे से लेकर शासन तक की बेचैनी बढ़ गई है। राज्य में कुल मामले 84 हो गए हैं। रिम्स निदेशक ने इन सभी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिले हैं। रविवार को जांचे गए कुल 242 सैंपलों में 227 नेगेटिव और 16 पॉजिटिव हुए है। ताजा मामलों में रांची के 13 और दो मरीज गढ़वा के हैं। एक मरीज जामताड़ा का रहने वाला है। इसके साथ ही झारखंड के 10 जिले कोरोना संक्र‍मित में शुमार हो गए। रांची, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, धनबाद, देवघर, गढ़वा, सिमडेगा, गिरिडीह और जामताड़ा में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है।

4 नर्स सहित रिकार्ड 16 लोग कोरोना संक्रमित, गढ़वा में दो-जामताड़ा में एक मरीज मिला

झारखंड में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी रांची सदर अस्पताल की चार नर्स सहित रिकार्ड 16 लोग संक्रमित पाए गए। इससे झारखंड में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। झारखंड में रविवार को कुल 16 नए मरीज मिले। इनमें एक जामताड़ा, दो गढ़वा के हैं। 13 संक्रमित रांची के हैं। राज्य में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं।

झारखंड में पहली बार हेल्थ केयर वर्कर हुईं संक्रमित

रांची सदर अस्पताल में हिंदपीढ़ी की पॉजिटिव महिला को प्रसव कराने में शामिल नर्स भी कोरोना से संक्रमित हो गई है। उसके संपर्क में आने वाली चार अन्य नर्स भी संक्रमित हुई है।  राज्य में यह पहला मामला है जब हेल्थ केयर वर्कर इस वायरस से संक्रमित हुई है। बताया जाता है कि एक नर्स रांची के लोवाडीह में रहती है। प्रसव के बाद महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी पांच नर्स को क्वारेंटाइन किया गया था।

राज्य  में बढ़कर 83 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

रविवार के ताजा 15 मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्‍या 83 हो गई है। वहीं, रांची में मिले कोरोना मरीजों में एक पिस्का मोड़ और एक चुटिया का है। पिस्का मोड़ निवासी संक्रमित मरीज जिला परिषद का ड्राइवर है, जो गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में तैनात था। वहीं, एक अन्य संक्रमित गुरुनानक स्कूल स्थित कंट्रोल रूम में ही आहार वितरण  में लोडिंग का काम करता था।

क्वारेंटाइन के बाद मजदूर को लगाया कंट्रोल रूम में

रांची जिला प्रशासन की एक और लापरवाही सामने आई है। दरअसल, हिंदपीढ़ी के पास गुरुनानक स्कूल में बनाए गए कंट्रोल रूम में काम कर रहा एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है कि बिहार के गया निवासी यह युवक ओडिशा से वापस लौट रहा था। इस क्रम में  उसे रांची के चुटिया निवासी अन्य दो साथियों के साथ पकड़कर पंजाबी भवन में क्वॉरेंटाइन किया गया था।

14 दिनों के क्वॉरेंटाइन के बाद 16 अप्रैल से उसे गुरुनानक स्कूल में मुख्यमंत्री आहार योजना में लोडिंग व अन्य कार्य में लगा दिया गया था। इस लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वह युवक पहले से ही संक्रमित था बाद में संक्रमित हुआ, लेकिन उसे इस कार्य में लगाने पर सवाल उठ रहे हैं।

रांची के हिंदपीढ़ी, बरियातू, कांटाटोली के बाद लोवाडीह, पिस्का मोड़ में कोरोना की दस्तक

कोरोना वायरस रांची में तेजी से अपना पांव पसार रहा है। यह हिंदपीढ़ी के अलावा बरियातू और कांटाटोली पहले ही पहुंच चुका है। अब इसका दायरा लोवाडीह और पिस्का मोड़ में भी बढ़ गया है। हालांकि बरियातू में पूर्व डीडीसी के संक्रमण के बाद वहां कोई नया मरीज नहीं मिला है।

कहां अबतक कितने मरीज

  1. रांची :  56
  2. बोकारो : 10
  3. हजारीबाग : 03
  4. पलामू : 03
  5. धनबाद : 02
  6. सिमडेगा : 02
  7. देवघर : 02
  8. गिरिडीह : 02
  9. गढ़वा : 03

Related Articles

Back to top button