ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

पत्नी से मारपीट कर पानी में फिनायल पिलाया, 35 लाख का लोन माफ कराने की साजिश

सतना : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 10 संत नगर बगहा में इंसानियत को झकझोरने वाला मामला. महिला के साथ उसके पति ने बेरहमी से मारपीट की और फिर फिनायल की गोलियां पीसकर जबरन पानी में डालकर पिला दिया.

महिला को परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. गुरुवार को पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.

पत्नी की फर्म के नाम पर 35 लाख का लोन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया. फिर पुलिस ने आरोपी पति अनुराग त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी को पुलिस ने न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

आरोपी की पत्नी पूर्णिमा त्रिपाठी का कहना है “पति अनुराग त्रिपाठी ने मेरे नाम से रूदा इंटरप्राइजेज फर्म सर्जिकल सामग्री (उपचार संबंधी) रजिस्टर्ड कराया. इसी फर्म के नाम पर 35 लाख रुपये लोन लिया गया. इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद चल रहा था.”

पति ने की जान से मारने की कोशिश

पीड़ित पत्नी पूर्णिमा त्रिपाठी ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा “28 दिसंबर को पति अनुराग त्रिपाठी ने मुझे गालियां देते हुए मारपीट की. मेरे चेहरे में चोटें आईं. मुझे जान से मारने की नियत से बाथरूम में रखी फिनायल की गोलियों को पीसकर पानी में डालकर जबरजस्ती पिला दिया. पति का कहना था तुम मर जाओगी तो फर्म का लोन 35 लाख माफ हो जाएगा. वह मुझे मौके से अधमरा छोड़कर भाग गए.”

पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेजा

महिला का कहना है “हमने परिजनों को फोन लगाया और फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया. हमने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई.” सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया “सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर बगहा में रहने वाली पूर्णिमा त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनके पति द्वारा मारपीट की गई और जबरन फिनायल की गोली पानी में डालकर पिलाई. पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति अनुराग त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.”

हाई कोर्ट में लगाई लापता पत्नी को खोजने की गुहार

जबलपुर में लापता पत्नी को लेकर पति ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की. याचिका में कहा गया “पत्नी काम पर जाने के लिए घर से निकली थी. अज्ञात व्यक्ति ने पत्नी के छोड़ने के एवज में फोन कर एक लाख रुपये फिरौती मांगी है.”

हाई कोर्ट जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता तथा जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को निर्देशित किया “लापता महिला की तलाश कर न्यायालय के समक्ष पेश करें.” याचिका पर अगली सुनवाई 8 जनवरी को निर्धारित की गयी है. तिलवारा निवासी गणेश ने कोर्ट मं याचिका लगाई है.

Related Articles

Back to top button