ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
झारखण्ड

ढाई लाख के विवाद में मारा गया था इबरार अंसारी, साजिशकर्ता सहित चार गिरफ्तार

रांची: जिले के बुढ़मू में हुए इबरार अंसारी हत्याकांड का पुलिस के द्वारा खुलासा कर दिया गया है. ढाई लाख रुपए के विवाद में इबरार अंसारी की गोली मार कर हत्या की गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 30 दिसंबर 2025 को रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में पीयूष उर्फ इबरार अंसारी की गोली मार कर हत्या की गई थी. पीयूष का शव रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया था.

ढाई लाख वापस मांगे तो मार डाला

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पीयूष उर्फ इबरार अंसारी जो रामगढ़ के पतरातू का रहने वाला था, उसका पतरातू के ही समीर अंसारी के साथ पैसे वापसी को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक पीयूष ने समीर को ढाई लाख रुपए कर्ज के तौर पर दिया था. पीयूष ने जब समीर अंसारी से अपने पैसे वापस लेने के लिए दबाब बनाया और धमकी दी की अगर जल्द पैसे न मिले तो अंजाम अच्छा नही होगा.

प्लनिंग कर बुढ़मू बुलाया और मार डाला

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की समीर ने पैसे लौटाने के बजाय पीयूष को सीधे रास्ते से ही हटाने का प्लान बना लिया. प्लान के तहत एक हथियार सप्लायर से पिस्टल लिया गया और 30 दिसंबर को बहला फुसलाकर पीयूष को बुढ़मू बुलाया गया. जहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई. पीयूष के हत्या के बाद समीर ने अपने अन्य दो साथियों के साथ शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. जिससे की पूरा मामला हादसा दिखे.

पुलिस ने चार को किया गया गिरफ्तार

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि टेक्निकल सेल के माध्यम से और ह्यूमन इनपुट के आधार पर समीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद उसके अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया. रांची पुलिस के द्वारा हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाले सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button