ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

बारिश से खराब हो सकता है कंगना रनोट की फिल्म के लिए बना संसद का सेट, होगा करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस फिल्म इंडस्ट्री के लिए आफत बनकर आया है। लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और शूटिंग रुकने से डेली वर्कर्स के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, फिल्म शूटिंग के लिए बनाए सेट भी धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म खलाइवी का सेट भी खराब होने की कगार पर है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के लिए संसद का सेट बनाया गया था और लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग बंद है। ऐसे में सेट पर शूटिंग नहीं हो पा रही है।

वहीं, पूरे देश में लॉकडाउन के बीच बारिश का दौर भी जारी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर फिल्म सेट के स्थान पर भी बारिश आती है तो संसद का पूरा सेट खराब हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इससे फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने संसद का ये सेट बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किया था और ऐसे में इस सेट को दोबारा बनवाना काफी मुश्किल हो सकता है।

बता दें कि रामकृष्ण सिने स्टूडियोज में संसद भवन का सेट बनाया गया था, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बॉलीवुड हगांमा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेश सिंह का कहना है कि उन्हें मॉनसून आने से पहले शूटिंग खत्म करनी होगी, नहीं तो मॉनसून में काफी दिक्कत हो सकती है। साथ ही हैदाबाद और चेन्नई में भी दो शूटिंग सेट बनाए गए हैं, जो भी बारिश की वजह से खराब हो सकते हैं।

इस फिल्म के लिए मेकर्स की ओर से काफी पैसे खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, कंगना रनोट भी अपने किरदार यानी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के लिए काफी मेहनत कर रही हैं, जिसमें फिटनेस आदि शामिल है। फिल्म जयललिता के जीवन पर आधारित है, जिसमें जयललिता के जीवन के अलग अलग पड़ाव को दिखाना होगा, ऐसे में कंगना को काफी मेहनत करनी होगी।

Related Articles

Back to top button