ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

‘एक गेंद भी छूट जाए तो लोग कहते हैं, MS Dhoni कि जगह नहीं ले सकता है’

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी विकेटकीपिंग से ऐसी छाप छोड़ी है जिसने बाकी खिलाड़ियों के लिए उनकी जगह लेनी बेहद मुश्किल कर दी है। उनकी जगह जो भी विकेटकीपिंग करने मैदान पर उतरता है उसपर प्रदर्शन का दबाव रहता है। वनडे और टी20 में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे केएल राहुल ने भी कहा कि अगर एक गेंद भी छूट जाती है तो लोग तुरंत कहने लगते हैं यह धौनी की जगह नहीं ले सकता है।

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्ट्स पर बात करते हुए राहुल ने बताया कि वो अचानक से विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं बल्कि लंबे समय से अपनी फ्रेंचाइजी और घरेलू टीम के लिए यह काम करते आ रही हैं।

उन्होंने कहा, “जो लोग भी क्रिकेट को फॉलो करते है उनको पता होगा कि मैं विकेटकीपिंग से ज्यादा दूर नहीं हूं। मैं आईपीएल में अपनी टीम के लिए और जब कर्नाटक के लिए खेलता हूं तो विकेटकीपिंग करता हूं। मैं हमेशा ही विकेटकीपिंग करता रहता हूं लेकिन मैं एक ऐसा खिलाड़ी हूं जो टीम की जरूरत के हिसाब से हमेशा ही नई भूमिका निभाने को तैयार रहता हूं।”

आगे उन्होंने धौनी की जगह लेने का दबाव बताया, “मैं जब भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग कर रहा था तो काफी नर्वस था क्योंकि मैच देखने आए लोगों का काफी दबाव रहता है। अगर एक गेंद भी छूट जाती है तो लोगों महसूस होता है कि आप एमएस धौनी की जगह नहीं ले सकते हैं। एमएसडी जैसे महान विकेटकीपर की जगह को लेने का दबाव बहुत ही ज्यादा था। ऐसा इसलिए है क्योंकि विकेट के पीछे लोगों को किसी और से काफी उम्मीदें रहती है।”

Related Articles

Back to top button