ब्रेकिंग
Chhattisgarh Electricity Protest: बालोद में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक अ... Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ...
देश

ठग सुकेश चंद्रशेखर का नया पैंतरा: दिल्ली पुलिस और अदिति सिंह को भेजा नोटिस, कोर्ट ने तलब किया जवाब

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के कथित धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता अदिति सिंह को नोटिस जारी किया है. दरअसल सुकेश ने कोर्ट में विवाद के सेटलमेंट को लेकर याचिका दायर की है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर की ओर से दाखिल याचिका पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और शिकायतकर्ता से जवाब तलब किया है. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोर्ट इस मामले में कोई फैसला लेगा. मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी को निर्धारित की गई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस को और शिकायतकर्ता को नोटिस का जवाब देना होगा.

सुकेश 217 करोड़ रुपये देने को तैयार

सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी याचिका में बताया कि वह इस कथित धोखाधड़ी मामले को समाप्त करने के लिए 217 करोड़ रुपए देने को तैयार है. साथ ही वह शिकायतकर्ता अदिति सिंह के साथ समझौते का विकल्प तलाशने के लिए भी तैयार हैं. सुकेश ने कोर्ट में कहा है कि वह हर हालत में इस मामले का सेटलमेंट करने को तैयार है. कोर्ट ने सुकेश की इस याचिका पर दिल्ली पुलिस और अदिति सिंह से सुकेश के सुझाव पर विचार कर बताने को कहा है. अब देखना होगा कि पुलिस और शिकायतकर्ता अब क्या रुख अपनाते हैं. साथ ही, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि अगली सुनवाई में कोर्ट क्या फैसला लेती है.

सुकेश के साथ जुड़ा था अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम

गौरतलब है कि यह मामला साल 2021 में उस वक्त सामने आया जब तिहाड़ जेल से ही एक बड़े घोटाले को अंजाम देने वाले ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ. आरोप है कि 200 करोड़ रुपए की ठगी की गई. जांच में पता चला कि सुकेश ने इस रकम का इस्तेमाल कई हस्तियों को महंगे तोहफे देने में भी किया था, जिनमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम प्रमुखता से सामने आया. जानकारी के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश की ओर से कई महंगे गिफ्ट्स मिले थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी.

Related Articles

Back to top button