ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ... Haryana Weather Update: हरियाणा में आसमान से बरस रही आग, सिरसा में तापमान 44°C पार; मौसम विभाग ने जा... Bhiwani Crime News: भिवानी के खानक में दुकान के पास मिला युवक का शव; 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से... Panipat Crime News: पानीपत में एडवोकेट हेमंत पर 5-7 बदमाशों का जानलेवा हमला, क्रेटा रुकवाकर लाठी-डंड...
हरियाणा

अजय चौटाला के विवादित बयान पर बोले CM सैनी, बयान से हताशा झलक रही, इसीलिए जनता ने जीरो किया

चंडीगढ़: जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के विवादित बयान पर हंगामा मच गया है। मुख्यमंत्री सैनी समेत भाजपा के कई केंद्रीय प्रवक्ताओं ने चौटाला पर पलटवार किया है। पिछले दिनों महेंद्रगढ़ में अजय चौटाला ने पड़ोसी देशों की हिंसा का जिक्र करते था करते हुए कहा था कि जिस तरीके से हुआ, जेनजी का वैसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा। शासकों को गद्दी न से खींचकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पौटने का काम करना पड़ेगा। इन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि वे सत्ता में लंबे समय तक रहे हैं। इस तरह से वयान देना काफी निंदनीय है। इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उनके इस बयान से उनकी हताशा झलक रही है। जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, जनता उनको जवाब देती है। 2024 में जनता ने उन्हें जीरो कर दिया। जब ये लोग सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया, सबने देखा। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अजय सिंह चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान भारत के संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान विपक्षी नेताओं के संविधान-विरोधी और भारत-विरोधी रवैये को दिखाते हैं। पूनावाला ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए संविधान के खिलाफ जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button