ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
दिल्ली/NCR

पकड़ी गई आतंकियों की ‘Ghost Sim’ चाल: दिल्ली धमाकों के पीछे सीमा पार के हैंडलर, ऐसे रची गई थी साजिश

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट करने वाले आतंकियों के बारे में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. घटना की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों के हाथ ऐसा कुछ लगा, जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल घटना के समय आतंकी घोस्ट सिम कार्ड और एन्क्रिप्टेड मोबाइल ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क में थे. घटना के समय आतंकियों की लगातार उनसे बात हो रही थी.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में पता चला है कि आतंकी मुजम्मिल, आदिल और अन्य ने सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए ‘ड्यूल फोन’ रणनीति अपनाई थी. इसी के जरिए आरोपी अपने पाकिस्तानी हैंडलरों से लगातार बातचीत कर रहे थे. जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी आखिर पाकिस्तान में किस हैंडलर से बात कर रहे थे. उनके बीच क्या-क्या बात हुई है. जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी काफी ज्यादा पढ़े-लिखे थे और उन्होंने जांच एजेंसियों से बचने के लिए ड्यूल मोबाइल रणनीति अपनाई थी. आरोपी एक फोन को अपने निजी और पेशेवर कामों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे जबकि दूसरे फोन को आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था.

हर आतंकी के पास थे 2 से 3 मोबाइल फोन

गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल, आदिल और अन्य आरोपियों ने ड्यूल फोन रणनीति अपनाई थी. हर आरोपी के पास दो से तीन मोबाइल फोन होते थे. एक ‘क्लीन फोन’ जो, अपने नाम पर रजिस्टर्ड, निजी और पेशेवर काम के लिए. दूसरा ‘टेरर फोन’ जो सिर्फ व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से संपर्क के लिए था. लाल किले के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी चलाते समय मारे गए डॉ. उमर नबी भी इसी मॉड्यूल का हिस्सा था. जांच में पता चला है कि आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले उमर अपने पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था.

घोस्ट सिम के जरिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम का इस्तेमाल

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों के दूसरे मोबाइल फोन में लगी सिम आरोपियों के नाम पर नहीं थीं. बताया जाता है कि इन सभी सिम को फर्जी आधार कार्ड के जरिए हासिल किया गया था. अब तक की जांच में दर्जनों सिम कार्डों का पता लगाया गया है. यही वजह है कि इन सिम कार्डों को जांच एजेंसियां ‘घोस्ट सिम’ कह रही हैं. आरोपी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद अपने हैंडलरों से निर्देश लेते थे. ऐप्स की ऐसी तकनीकी सुविधाओं का फायदा उठाया गया, जिनके जरिए बिना फिजिकल सिम के भी मैसेजिंग संभव थी.

पाकिस्तान हैंडलरों ने रची साजिश

जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी हैंडलरों ने आरोपियों को इंटरनेट और यूट्यूब के जरिए IED बनाने और हमले की साजिश रचने के निर्देश दिए थे. पाक हैंडलरों से निर्देश मिलने के बाद ही रेड फोर्ट के पास कार में ब्लास्ट किया गया. इस मामले की जांच फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है.

Related Articles

Back to top button