ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
पंजाब

रूपनगर पुलिस का बड़ा Action, नियमों का उल्लंघन करने और नशीले पाउडर सहित 3 गिरफ्तार

रूपनगर : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। वहीं, जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 106 वाहनों के चालान किए गए। रूपनगर पुलिस ने ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ विशेष अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के पास से 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया।

एसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह के निर्देशों पर जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना सदर रूपनगर की पुलिस टीम ने मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव मकोड़ी को काबू किया है, जिसके कब्जे से 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। थाना श्री चमकौर साहिब की पुलिस ने नशा सेवन के आदी गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गू को गिरफ्तार किया है। थाना श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के निवासी कुमार गौरव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई

जिले में पुलिस ने विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया, जिस दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, तेज रफ्तार, मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत पार्किंग और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कुल 106 चालान काटे गए। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button