ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

ओवैसी का ‘भारत माता की जय’ पर बड़ा बयान, भड़की बीजेपी-शिवसेना; महाराष्ट्र की राजनीति में नया उबाल

महाराष्ट्र के अकोला में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ‘भारत माता की जय’ न बोलने के बयान ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस पार्टी हो या सत्ताधारी महायुति सब ओवैसी के इस बयान का विरोध कर रहे हैं. ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए संविधान, धार्मिक स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि संविधान ‘We The People’ से शुरू होता है, भारत माता से नहीं.

ओवैसी ने कहा कि भारत का संविधान ‘We The People of India’ से शुरू होता है, न कि ‘भारत माता’ से. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और अपने विचार व्यक्त करने की पूरी आजादी देता है.

‘मजहब पर चलने की आजादी संविधान ने दी है’

उन्होंने कहा कि मजहब पर चलने की आजादी संविधान ने दी है. ओवैसी ने कहा, संविधान में साफ लिखा है कि आपको अपने मजहब पर चलने की आजादी है, आपको सोचने की आजादी है. यह आजादी लिखकर दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग मुसलमानों से यह कह रहे हैं कि वे अल्लाह को छोड़कर किसी और की इबादत करें, जो संविधान के खिलाफ है.

अगर अल्लाह कहने को मजबूर किया जाए तो?

ओवैसी ने कहा कि अगर अल्लाह कहने को मजबूर किया जाए तो? AIMIM चीफ ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आज कोई यह कहे कि इस मुल्क में रहना है तो खुदा बोलना पड़ेगा, तो आप उसे क्या जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि हम अल्लाह की इबादत पहले करते हैं. संविधान हमें इसकी इजाजत देता है. मजहब पर चलने की आज़ादी हमारा संवैधानिक अधिकार है.

संविधान में कहीं नहीं लिखा ‘भारत माता की जय’ कहना जरूरी

‘भारत माता की जय’ पर टिप्पणी पर ओवैसी ने कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि ‘भारत माता की जय’ कहना जरूरी है. हम संविधान से जुड़े हैं, उसी के अनुसार चलेंगे. ओवैसी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. भाजपा और हिंदुत्व संगठनों की ओर से इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है. भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने कहा ओवैसी नफरत की राजनीति करते हैं. उन्हें अगर अपने मुल्क से प्यार नहीं तो वो क्यों यहां हैं? हमारे लिए भारत देश पहले है धर्म बाद में.

ओवैसी के बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई

वहीं, एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता संजय निरुपम ने ओवैसी को जिहादी मानसिकता का नेता बताया. उधर, कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भारत देश से बड़ा धर्म नहीं. अगर ओवैसी को ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलना तो वो “मादरे वतन” बोले लेकिन बोलना तो होगा. ओवैसी के बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है.

Related Articles

Back to top button