ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
उत्तरप्रदेश

मेरठ का छोरा, सऊदी की गलियां और कामयाबी की जिद: शादाब जकाती के संघर्ष की पूरी दास्तां

10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी… इस डॉयलॉग से फेमस हुए शादाब जकाती को आज की डेट में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो नहीं जानता होगा. मेरठ के इंचौली में रहने वाले शादाब जकाती एक बड़े इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर माने जाते हैं. ये इस शोहरत से पहले उनकी लाइफ कुछ और ही थी. दरअसल, शादाब जकाती की शुरुआती जिंदगी पहले बड़े कष्टों से होकर गुजरी. पहले वो सऊदी अरब में ड्राइविंग का काम करते थे.

शादाब जकाती जब अपना गांव छोड़कर सऊदी में ड्राइवरी करने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि वहां पर हिंदुस्तानी लोगों को किस तरीके की समस्या आती है. शादाब जकाती ने अपने शुरुआती दिनों में महसूस किया कि बातचीत करने में हिंदुस्तानी लोगों को थोड़ी समस्या आती है. क्योंकि सऊदी में अरबी भाषा का उपयोग होता है. ऐसे में शादाब जकाती ने टिकटॉक (Shadab Jakati Tik Tok) पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया.

इन वीडियो के माध्यम से शादाब जकाती सऊदी में उपयोग होने वाली भाषा को परिवर्तित करके हिंदी में समझाते थे. यहीं से ही उनके वीडियो वायरल होना शुरू हुए. और उन्होंने सोचा कि अब इसी में अपना करियर बनाएंगे.

भारत में Tik Tok हुआ बैन

शादाब जकाती बताते हैं कि जब वो सऊदी में गाड़ी चलाते थे तो उनको अपने परिवार की याद काफी ज्यादा आती थी. परिवार से बिछड़ने का दुख भी उनका काफी सताता था. जब उन्हें महसूस हुआ कि अब सऊदी छोड़कर वापस मेरठ आ जाना चाहिए तब इंडिया में टिकटॉक बैन हो गया.

परिवार से भी नहीं मिला सपोर्ट

धीरे धीरे शादाब जकाती ने वीडियो बनाना शुरू किया और उसको अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डालना शुरू किया. लेकिन कोई भी रील नहीं चली. शादाब जकाती बताते हैं कि आसपास के लोगों ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया. शादाब जकाती ने बताया कि मेरे बच्चे भी मेरे को भिखारी कहा करते थे. वहीं, पड़ोस के लोगों ने जोकर कहना शुरू कर दिया था. परिवार से भी कोई सपोर्ट नहीं मिलता था. लेकिन शादाब जकाती ने भी हार नहीं मानी और अपना काम लगातार करते गए.

‘सिंगर बादशाह ने भी बनाया रील

जब कहीं कोई कामयाबी नहीं मिली तो शादाब जकाती के जहन में एक डायलॉग आया, जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी. ये डायलॉग था- 10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी. शादाब जकाती बताते हैं कि इस डायलॉग के वीडियो भी उन्हें काफी सारे डालने पड़े. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह ने भी इस रील पर वीडियो बनाया. उन्होंने कहा कि जब बादशाह ने मेरे डायलॉग पर वीडियो बनाया तो उसके बाद से अब लगातार हर वीडियो वायरल हो रहा है. और आज इसी की बदौलत वो इस मुकाम पर पहुंच पाए. शादाब जगती ने बताया कि उन्हें अब बड़े-बड़े ब्रांड के भी लगातार ऑफर आते रहते हैं.

विवादों से भी रहा जकाती का नाता

शादाब जकाती के फेमस होने के बाद उनके पीछे-पीछे विवाद भी चल रहे हैं. पहले बच्ची के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा. इसके बाद उनके साथ काम करने वाली महिला कलाकार के पति ने भी शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाया. कहा कि पत्नी और शादाब जकाती उसे जान से मार डालने की धमकियां देते हैं. हालांकि बाद में पति ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली और एक वीडियो जारी करते हुए शादाब जकाती का समर्थन भी किया. लेकिन इन सभी शिकायतों से शादाब जकाती मानसिक रूप से खासे परेशान हैं. उनका यह कहना है कि अब वो मेरठ को छोड़ना चाहते हैं.

Related Articles

Back to top button