ब्रेकिंग
Koderma Civil Surgeon Arrest: महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई, मेडिकल जांच के बाद मजि... Giridih Ration Scam Update: दो पहिया वाहनों के नंबर पर मिला राशन ढोने का टेंडर, राजनीतिक हलकों में म... Jharkhand Crime Update: रांची में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर हमला, रंगदारी समेत कई पहलु... Chuttupalu Ghati Accident: ब्रेक फेल होने से कार पर पलटा अनियंत्रित कंटेनर, 2 घंटे चले रेस्क्यू के ब... Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्...
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल का सीएम साय पर तंज, ‘जितनी चाबी भरी राम ने उतना चला खिलौना’

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर मनरेगा और महात्मा गांधी के नाम को लेकर घमासान तेज हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ”खिलौना मुख्यमंत्री” करार दिया है.

भूपेश बघेल का तंज

भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि ”जितनी चाबी भरी राम ने, उतना चले खिलौना” यानी मुख्यमंत्री उतना ही चलते हैं, जितना केंद्र सरकार चलाती है. यह बयान उन्होंने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर सीएम साय के बयान के जवाब में दिया.

खुद फैसले नहीं ले रही सरकार-भूपेश

भूपेश बघेल ने कहा कि साय की सरकार अपने फैसले खुद नहीं ले रही. बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों को कंट्रोल करने का काम कर रही है और छत्तीसगढ़ की सरकार उसी के इशारों पर चल रही है.

”दो साल में मनरेगा का एक भी काम मंजूर नहीं”

मनरेगा का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ऐसी थी, जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती थी. इसके बावजूद पिछले दो सालों में BJP सरकार ने मनरेगा के तहत एक भी काम स्वीकृत नहीं किया. उन्होंने कहा कि रोजगार देने में नाकाम सरकार अब सिर्फ नाम बदलने की राजनीति कर रही है.

भाजपा को गांधी बर्दाश्त नहीं. दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार देने वाली योजना को बंद कर दिया, क्योंकि वो गांधी के नाम पर थी. ये आवास नहीं बना पा रहे. जल जीवन मिशन का काम नहीं कर पा रहे. विकास कार्य ठप हैं. धान नहीं खरीद पा रहे हैं. सड़ा राशन बांट रहे हैं-भूपेश बघेल

”BJP को गांधी जी बर्दाश्त नहीं”

VB-G RAM G (जी राम जी) योजना को लेकर चल रहे विवाद पर बघेल ने कहा कि BJP को महात्मा गांधी का नाम ही बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मानसिकता के तहत मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाया गया और नई योजना का शोर मचाया जा रहा है.

”दुनिया के 88 देशों में गांधी की प्रतिमा, सावरकर की कहां?”

भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता. दुनिया के 88 देशों में गांधी जी की प्रतिमाएं लगी हैं. उन्होंने सवाल उठाया, ”क्या किसी एक भी देश में सावरकर की प्रतिमा लगी है? अगर है तो BJP बताए.” उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, वे राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हैं लेकिन सावरकर की समाधि पर कोई नहीं जाता.

”काम शून्य, बयानबाजी सौ”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि दो साल में सरकार जमीन पर कोई काम नहीं कर पाई, लेकिन बयानबाजी और नाम बदलने की राजनीति जरूर तेज कर दी है. उन्होंने इसे जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया.

Related Articles

Back to top button