ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

खुशखबरी: भारत से पूरी तरह खत्म हो जाएगा कोरोना! इस स्टडी ने बताया कब और कैसे

दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना का कहर भारत में भी जारी है। यह  हजारों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस महामारी के बीच एक राहत भरी खबर भी आई है। दावा किया जा रहा है कि भारत से 26 जुलाई तक कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन (SUTD) के शोधकर्ताओं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद यह दावा किया गया है। अध्ययन के मुताबिक दुनिया से कोरोन वायरस 9 दिसंबर तक खत्म हो जाएगा। भारत से यह पूरी तरह 26 जुलाई तक खत्म हो जाएगा। अमेरिका में 27 अगस्त तक खत्म होने का अनुमान है।

शोधकर्ताओं की मानें तो स्पेन में 7 अगस्त तक और इटली में 25 अगस्त तक कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। दरअसल अलग-अलग देशों के संदिग्ध, संक्रमित और स्वस्थ होने वाले मरीजों के मॉडल का विश्लेषण करने के बाद यह भविष्यवाणी की गई है।

शोधकर्ताओं ने इस महामारी के समाप्त होने के तीन अनुमानित समय बताए हैं। शोध के मुताबिक कोरोना दुनियाभर से 97 प्रतिशत तक 30 मई तक और 99 प्रतिशत तक 17 जून तक खत्म और 100 प्रतिशत 9 दिसंबर तक खत्म होगा।  शोधकर्ताओं के मुताबिक भारत में 97 प्रतिशत केस 22 मई तक, 99 प्रतिशत केस 1 जून तक ओर 100 प्रतिशत केस 26 जुलाई तक खत्म हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button