ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
हरियाणा

अंबाला में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, 20 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

अंबाला : अंबाला कैंट के मीठापुर इलाके में तेज रफ्तार कार ने महिला की जान ले ली। बुधवार को एक सफेद आई-20 कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला करीब 20 फुट तक सड़क पर घसीटती चली गई। इस जोरदार टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इस जोरदार टक्कर के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। महिला की पहचान 45 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है।

दूर तक घसीटती चली गई महिला

जानकारी के अनुसार, महिला रोड की साइड खड़ी थी। जैसे ही वह सड़क पार करने लगी तो तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की एक आई-20 कार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की महिला कार के बोनट से टकराकर दूर तक घसीटती चली गई। आगे जाकर महिला सड़क पर बेसुध हालत में सड़क पर गिरी। इस भीषण टक्कर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर बिना रुके मौके से फरार हो गया।

दवाई लेने आई थी महिला

मृतक महिला के देवर ने बताया कि उनका परिवार एक भट्टे पर ईंट बनाना का काम करते हैं। उन्होनें बताया कि उसकी भाभी पुष्पा मीठापुर में दवाई लेने के लिए गई थी। किसी तरह सूचना मिली की उसकी भाभी की एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जांच अधिकारी रघुबीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वाहन का आंशिक विवरण सामने आया है, जिसमें कार का रंग सफेद और नंबर सीरीज HR78A बताई जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द पकड़ा जा सके।

आसपास के लोगों में रोष

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। दोषी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button