ब्रेकिंग
Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज...
खेल

शिखर धवन का भावुक पोस्ट: “बांग्लादेश में जो हो रहा है वो रूह कंपा देने वाला है”, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

भारतीय क्रिकेट के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एक हिंदू विधवा पर हुए क्रूर हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कहीं भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. धवन ने पीड़िता के लिए न्याय और समर्थन की प्रार्थना भी की. यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं. हाल के दिनों में कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप, बाल काटने और पेड़ से बांधने जैसी बर्बरता शामिल है.

बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर भड़के शिखर धवन

बांग्लादेश में दिसंबर से अब तक कम से कम छह हिंदू पुरुषों की हत्या हो चुकी है. इनमें व्यापारी, दुकानदार और आम नागरिक शामिल हैं, जिन्हें चाकू मारकर, गोली लगाकर या आग लगाकर मारा गया है. वहीं, अब एक हिंदू महिला के साथ दो पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया, फिर बाद में उसे एक पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाल काट दिए गए. ऐसे में शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बांग्लादेश में एक हिंदू विधवा पर क्रूर हमले के बारे में पढ़कर दिल दहल गया. कहीं भी, किसी के भी खिलाफ ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है. पीड़िता के लिए न्याय और समर्थन के लिए प्रार्थना.’

बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?

बता दें, सिंगापुर में जुलाई में हुए विद्रोह के आयोजक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से ही पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठा था, जिसके बाद बांग्लादेश में कई हिंदू व्यक्तियों पर हमला किया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया, जो अभी भी जारी है. बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अल्पसंख्यक समुदाय डर के साए में जी रहा है. मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें मंदिरों पर हमले, लूटपाट और यौन उत्पीड़न शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button