ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
उत्तरप्रदेश

कानपुर शर्मसार: ‘गुरु’ ने किया पवित्र रिश्ते का कत्ल, डरा-धमका कर कोचिंग में छात्रा की लूटी अस्मत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शिक्षक पेशे की मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक कोचिंग शिक्षक पर दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर किदवई नगर थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता ने अचानक कोचिंग जाने से इनकार करना शुरू कर दिया. जब परिजन ने उसकी इस जिद पर उसे डांटा और कारण पूछा, तो छात्रा फूट-फूटकर रो पड़ी और अपने साथ हुई आपबीती बता दी. इसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. पीड़िता का परिवार कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र का रहने वाला है. छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 15 वर्ष की है और दसवीं कक्षा में पढ़ती है.

कोचिंग के अंदर छात्रा से रेप

आरोपी की पहचान देवेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो न केवल छात्रा के स्कूल में शिक्षक था, बल्कि वह ब्राइट कोचिंग इंस्टिट्यूट भी चलाता था. छात्रा दिसंबर से इसी कोचिंग में पढ़ने जाती थी. पीड़िता के अनुसार, दिसंबर में कोचिंग के अंदर ही आरोपी शिक्षक ने पहली बार उसके साथ रेप किया. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और चुप रहने के लिए मजबूर किया.

छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने उसे बदनाम करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने तक की धमकियां दीं. इन धमकियों के कारण वह बेहद डर गई और किसी को कुछ नहीं बता पाई. मानसिक दबाव और भय के चलते वह कुछ दिनों तक मजबूरी में कोचिंग जाती रही, लेकिन अंदर ही अंदर टूटती चली गई. धीरे-धीरे उसने कोचिंग जाना कम कर दिया और जाने से कतराने लगी.

रो-रोकर बताई आपबीती

बीते गुरुवार को जब वह खुद को संभाल नहीं पाई, तो रो-रोकर उसने अपने परिवार के सामने पूरी सच्चाई रख दी. परिजन ने पहले बच्ची के बताए अनुसार आरोपी शिक्षक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसके न मिलने पर किदवई नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button