ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में बर्फ में तब्दील हो रहा पानी, मुरैना में ठिठुरे लोग, 1 से 8वीं तक के स्कूलों में हुई छुट्टी.

छिंदवाड़ा/मुरैना: मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरे देखने को मिल रहा है. गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा. वहीं छिंदवाड़ा, मुरैना और श्योपुर सहित कई शहरों में शीतलहर और ओस की बूंदें पौधों पर बर्फ की तरह जमी दिखाई दीं. मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में ठंड का असर और बढ़ेगा, क्योंकि हिमालय के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है.

छिंदवाड़ा में पेड़ों पर जमी बर्फ

छिंदवाड़ा में इस बार ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साल का सबसे ठंडा दिन मंगलवार 6 जनवरी को दर्ज किया है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. शहर में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बच रहे हैं लोग, तो वहीं नगर निगम ने भी सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है. सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम होने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है. पेड़-पौधों के पत्तों पर ओस की परत बर्फ की तरह जमी है.

ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, शहर में छाया सन्नाटा

आमतौर पर छिंदवाड़ा के बाजार 11 बजे रात तक खुले होने की वजह से करीब 12 बजे रात तक सड़कों पर चहल पहल होती है, लेकिन इस साल रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है. जिस वजह से रात 8:00 से ही शहर की सड़क सूनी नजर आ रही है. रात में मेडिकल कॉलेज में गार्ड की ड्यूटी करने वाले प्रवीण कहार ने बताया, “ठंड इतनी ज्यादा है कि ड्यूटी करना मुश्किल होता है. इसलिए वे लकड़ी का जुगाड़ कर रात भर आग के सहारे अपनी ड्यूटी करते हैं. इतना ही नहीं ओस इतनी ज्यादा गिरती है की गाड़ियों के ऊपर हल्की-हल्की बर्फ भी जम जाती है.”

कोहरे ने मुरैना में धीमी की वाहनों की रफ्तार

मुरैना के चंबल अंचल में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. गुरुवार को मुरैना में इस सीजन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. तड़के 5 बजे से घना कोहरा छाया रहा और रात भर गिरी ओस ने ठंड का असर और बढ़ा दिया. शुक्रवार की सुबह पेड़-पौधों पर ओस की परत बर्फ जैसी जमी दिखाई दी. कोहरे के कारण एमएस रोड, नेशनल हाईवे सहित प्रमुख सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते नजर आ रहे हैं. वहीं लगातार गिरते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी और निजी स्कूलों में 9 और 10 जनवरी 2026 का अवकाश घोषित किया है.

भीषण सर्दी के शिकार हो रहे बच्चे-बुजुर्ग

गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. घना कोहरे दिनभर छाया रहा, साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को हड्डियां तक कपा दी. सुबह से हाथ-पैरों में महसूस हो रही है गलन ने सर्दी को और तीखा बना दिया. ठंड का आलम यह रहा कि बड़ी संख्या में लोग जुकाम, खांसी और ठंड से जुड़ी समस्याओं का शिकार होते नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी इसी तरह की ठंड के बन रहने की संभावना है, जबकि शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है.

कड़ाके की ठंड ने श्योपुर में लोगों को घरों में किया कैद

श्योपुर में ठंड अपने परवान पर है. कड़ाके की इस ठंड ने लोगों का जन जीवन प्रभावित कर दिया है. कड़ाके की इस ठंड से श्योपुर जिला पूरी तरह से कांप उठा है. श्योपुर जिले में 8 वीं और आंगनबाड़ी की छुट्टियां भी बढ़ा दी गई है. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग और महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जिले में संचालित सरकारी, प्राइवेट, आई.सी.एस एवं सीबीएसई, एवं अन्य स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश घोषित कर दिया है. गुरुवार देर रात जिला शिक्षा अधिकारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है.

9वीं-12वीं तक अपने समय पर खुलेंगे स्कूल

श्योपुर में बढ़ती ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों की कपकपी छुड़ा रखी है. गुरुवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है. अधिकतम ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने कक्षा 1 से 8 वीं और जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को 9 से 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय यथावत खुलें रहेंगे.

तेज गति से चल रही बर्फीली हवाएं

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया, “महाराष्ट्र की सीमा से लगे होने की वजह से छिंदवाड़ा में ठंड का असर ज्यादा देखने को नहीं मिलता था, लेकिन इस साल सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है जो काफी कम है. इसकी वजह है कि उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं काफी तेज गति से आ रही हैं. जिसकी वजह से ठंड भी पड़ रही है इतना ही नहीं रात में तेज ठंडी हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ जाती है.

Related Articles

Back to top button