ब्रेकिंग
Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय...
हरियाणा

करनाल में करोड़ों की लूट का पर्दाफाश, अपनों ने ही रची थी साजिश, मास्टरमाइंड सहित 4 गिरफ्तार

करनाल : करनाल में पिछले दिनों एक बड़ी लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने अब करीब पौने 2 करोड़ रुपए का सोना और 10 लाख रुपए के करीब की लूट का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस नाम का एक व्यक्ति जो सराफा बाजार में काम करता है, उसके साथ दिनेश नाम का एक व्यक्ति भी काम करता है। उन्होंने प्लान बनाया कि सराफा बाजार में जो सोने को पिघलाने का काम करते हैं आदिक पाटिल उनसे लूट करते हैं क्योंकि वो रोजाना सराफा बाजार से अपने घर सोना लेकर जाते हैं। प्रिंस ने अपने जीजा को फोन किया जो पुर्तगाल में रहता है जिसका नाम विजय है, उसको कहा कि हमें लोग चाहिए हमने एक लूट की वारदात को अंजाम देना है। फिर उसके जीजा विजय ने प्रवीण का नंबर दिया जो अंबाला का रहने वाला था, उसने अपने एक और साथी को शामिल किया जिसका नाम प्रतीक था। जिसके बाद इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

 दिनेश ने सूचना दी कि आदिक अपने साले के साथ सोना लेकर दुकान से सराफा बाजार से निकल चुका है और घर की तरफ जा रहा है। जब वो स्कूटी पर सवार होकर करनाल के सेक्टर 16 में पहुंचे तो वहां पर प्रिंस, प्रतीक, प्रवीन मौजूद थे। उन्होंने पहले उन्हें रुकवाया जब वो नहीं रुके तो आदिक के ऊपर वार किया और 1240 ग्राम के आस पास सोना लेकर फरार हो गए, उनके पास 10 लाख की नकदी भी थी वो भी ले गए।

मामले में मास्टरमाइंड सहित 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया। इस मामले में 2 आरोपी मास्टरमाइंड प्रिंस और दिनेश को करनाल से गिरफ्तार कर उनके पास 230 ग्राम सोना और एक लाख नकदी बरामद की। उनसे पूछताछ के बाद अम्बाला के एक गांव से प्रवीण और प्रतीक को गिरफ्तार किया, उनके पास से 1 किलो सोने की ईंट और एक लाख नकदी बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में करनाल पुलिस 5 दिन का रिमांड हासिल करेगी। करनाल पुलिस ने इस मामले में बड़ी तत्परता के साथ काम करके 2 लाख कैश और 1240 ग्राम सोना बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button