ब्रेकिंग
Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्य... WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप पर जल्द आएंगे ये कमाल के फीचर्स; स्कैम अलर्ट से लेकर मैसेज शेड्यूलि... Weather Update Today: दिल्ली में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानिए देश के बाकी राज्यों में मॉनसून और बा... AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय...
पंजाब

नगर निगम कार्यालय की लिफ्ट महीनों से बंद, भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोग

जालंधर: जालंधर नगर निगम के मुख्य कार्यालय में लगी लिफ्ट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोग अपने काम करवाने पहुंचते हैं, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें ऊपर स्थित दफ्तरों तक जाने में परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी खराब लिफ्ट में एक बुजुर्ग व्यक्ति फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस गंभीर घटना के बावजूद अब तक लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना लिफ्ट के बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि खराब पड़ी लिफ्ट को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता और निगम कर्मचारियों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस लिफ्ट को पहल के आधार पर ठीक करवाया जाएं।

Related Articles

Back to top button