ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
दिल्ली/NCR

दिल्ली में ‘दमघोंटू’ सर्दी: बारिश के बाद पारा गिरा, कोहरे और प्रदूषण के ‘जहरीले’ मेल ने बढ़ाई मुसीबत

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है. जहां कंपाने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं कई इलाकों में जहरीली हवा की वजह से सांस लेना दुश्वार हो गया है. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सर्दी में और इजाफा हो गया है. उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी है. शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट हुई और न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. अब आज भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से आगे भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है. 11 जनवरी को दिल्ली के तापमान में फिर से गिरावट आने की आशंका है. यानी अगले दो दिन दिल्ली वालों को कंपकपाने वाली सर्दी का सामना पड़ेगा.

रेड जोन में दिल्ली के ये इलाके

वहीं ठंड के साथ-साथ राजधानी में वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंचा हुआ है. समीर ऐप के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. इनमें नेहरू नगर का AQI 385, आनंद विहार का 378 और आर.के. पुरम का 373, ओखला फेज-2 का 366, सिरीफोर्ट का 354, दर्ज किया गया.

इसके अलावा डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज का 351, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का 349, पटपड़गंज का 346, द्वारका सेक्टर-8 का 338, जहांगीरपुरी का 334, पंजाबी बाग और अशोक विहार का 325, मुंडका का 320, दिलशाद गार्डन का 314, सोनिया विहार का 311, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का 312, चांदनी चौक का 329, रोहिणी का 330, पूसा का 331 और ITO का 303 है. इन इलाकों में भी प्रदूषण बेहद चिंताजनक स्तर पर बना हुआ है.

इन इलाकों में AQI 200 के पार

एरिया AQI लेवल
मंदिर मार्ग 263
शादीपुर 292
नजफगढ़ 263
अलीपुर 282
नरेला 286
बवाना 254
IGI एयरपोर्ट 242
मथुरा रोड 289
आया नगर 295
लोधी रोड 278
नॉर्थ कैंपस 276

दिल्ली के इन इलाकों में AQI 200 से 299 के बीच दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार का असर दिल्ली वालों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. ठंड और प्रदूषण के चलते लोगों को खांसी, गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं जिन इलाकों में AQI 300 के पार है. वहां की जहरीली हवा में लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है.

Related Articles

Back to top button