ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें... Indian Railways Door-to-Door Parcel Service: अब घर से पिक होगा और डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा पार्सल, रेल...
देश

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सोमनाथ: PM मोदी ने साझा किया भक्ति और भव्यता का संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की. यहां पर 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत हुआ. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोमनाथ शाश्वत दिव्यता की एक ज्योति के रूप में खड़ा है. इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों का मार्गदर्शन करती आ रही है.

पीएम मोदी ने यहां की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने लेजर लाइट शो और यहां सांस्कृतिक दिव्यता में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला. इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया. सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है.

‘ॐ हमारे वेदों का सार हैं’

पीएम मोदी ने ॐ का सार बताते हुए कहा कि ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है. ॐ ही ध्यान का मूल है और योग का आधार है. ॐ ही साधना में साध्य है. ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है. ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं. आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार नाद के सामूहिक उच्चार का सौभाग्य मिला. उसकी ऊर्जा से अंतर्मन स्पंदित और आनंदित हो रहा है. ॐ तत् सत्.

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमानपर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हज़ार साल पूरे होने पर एक साथ आया है.गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं. सरकारी बयान के मुताबिक, करीब 3,000 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

Related Articles

Back to top button