ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

Covid-19: देश में कोरोना मरीजों की संख्या के 31 हजार के पार, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना को रोकने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है। भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में 31 हजार के पार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 31,332 है। वहीं, अब तक देश में 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 7,696 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 3,314 है। अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है।

3 राज्यों में कोरोना से हुई मौतों का करीब 70 प्रतिशत
देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में covid-19 के प्रकोप से अब तक क्रमशः 400, 181 और 120 संक्रमितों की मौत हो गई है जो देशभर में कोरोना से हुई मौतों का करीब 70 प्रतिशत है। इन राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 15,449 जो कुल संक्रमितों का लगभग 50 प्रतिशत है।

राजस्थान में 102 नए मामले
राजस्थान में 102 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात तक बढ़कर 2364 हो गई है। वहीं राज्य में इस घातक संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे तक राज्य में 102 नए मामले आए जिनमें कोटा में 24, जयपुर में 26, जोधपुर में 25, अजमेर में 11, धौलपुर में चार, टोंक में आठ तथा उदयपुर, नागौर, बांसवाड़ा व सीकर में एक एक नया रोगी शामिल है।

देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ी
कोरोना संकट के बीच राहत भरी बात यह है कि पीड़ितों के स्वस्थ होने की दर मंगलवार को बढ़कर 23.44 प्रतिशत हो गई जो सोमवार को 22.53 फीसदी थी। यह दर वैश्विक महामारी से जूझ रहे विश्व के कई देशों की तुलना में काफी बेहतर है। देश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 20.88 प्रतिशत थी जबकि मृत्यु दर 3.1 फीसदी थी। मंगलवार को मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 23.44 फीसदी हो गई जबकि रोगियों की मृत्यु दर पहले की तरह 3.1 प्रतिशत पर ही बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button