ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
हरियाणा

मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस और इनेलो पर तीखा हमला, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना; सतपाल ब्रह्मचारी ने दिया करारा जवाब

जींद : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस और इनेलो पर जोरदार हमला बोला है। मंत्री बेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में बाप-दादाओं के नाम पर हवाई अड्डों और विश्वविद्यालयों के नाम रखे जाते थे, जबकि भाजपा सरकार ने महापुरुषों के नाम पर हवाई अड्डे, विश्वविद्यालय, चौक-चौराहों का नामकरण किया है।

बेदी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने हर महापुरुष की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का काम किया है। पहले ताऊ देवी लाल की जयंती जैसे आयोजन परिवारवाद तक सीमित रहते थे, जैसे लोग कहते थे ‘चलो जींद, ताऊ देवी लाल की जयंती है’। लेकिन अब भाजपा ने इसे व्यापक स्तर पर महापुरुषों के सम्मान का हिस्सा बनाया है।

इस बयान पर सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने तुरंत पलटवार किया। ब्रह्मचारी ने कहा कि मंत्री बेदी बताएं कि क्या उनके बाप-दादाओं ने देश की आजादी के लिए कोई कुर्बानी दी? कांग्रेस में गांधी परिवार का स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान रहा है। हरियाणा में महात्मा गांधी को लाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार को जाता है और हुड्डा के पिता ने भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यह बयानबाजी हरियाणा की राजनीति में परिवारवाद और महापुरुषों के सम्मान को लेकर चल रही बहस को और गरमा रही है। दोनों पक्षों के बीच यह जुबानी जंग आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button